मनोज बाजपेयी ने बेचा मुंबई में अपना आलीशान घर, 11 साल पहले खरीदा था, अब करोड़ों में हुई डील
Updated on
22-08-2024 05:44 PM
बॉलीवुड के दमदार और दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी को बीते दिनों 'गुलमोहर' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल मेंशन) मिला है। वह 100 फिल्में कर चुके हैं। उनकी 100वीं फिल्म 'भैया जी' पिछले दिनों रिलीज हुई थी। वह इसके प्रोड्यूसर भी थे। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। 55 साल के एक्टर के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टीज हैं। खबर है कि उन्होंने इनमें से एक को बेच दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी ने अपना आलीशान अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह घर उन्होंने साल 2013 में अपनी पत्नी शबाना बाजपेयी के साथ खरीदा था।
बताया जाता है कि 2013 में इस अपार्टमेंट की कीमत 6.4 करोड़ रुपये थी। ऐसे में 11 साल बाद इसे 9 करोड़ रुपये में बेचकर एक्टर ने 2.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्टर ने तब 54 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी देकर यह घर खरीदा था। इस घर की रजिस्ट्री इसी साल अगस्त महीने में हुई थी।
मिनर्वा के महालक्ष्मी टावर में है ये अपार्टमेंट
मनोज बाजपेयी का यह घर मुंबई के मिनर्वा में स्थित है। यहां महालक्ष्मी टावर में मौजूद इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1247 स्क्वायर फीट है। मनोज बाजपेयी फिलहाल, अपनी पत्नी और बेटी के साथ अंधेरी के लोखंडवाला में रहते हैं। वह पिछले कुछ साल से वहां रह रहे हैं। ऐसे में अनुमान यही है कि एक्टर ने 2013 में महालक्ष्मी टावर में यह अपार्टमेंट संपत्ति निवेश के लिए ही खरीदी थी।
कभी चॉल में 10 लोगों के साथ रहते थे मनोज बाजपेयी
कुछ समय पहले 'कर्ली टेल्स' को दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया था कि वह अपने संघर्ष के दिनों में डीएन नगर की एक चॉल में रहते थे। साल 1994 में 'द्रोहकाल' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले मनोज ने बताया था कि तब पैसों की तंगी थी, ऐसे में वह 10 लोगों के साथ चॉल में रहते थे। उनके साथ रह रहे सभी साथी उनकी तरह ही इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे।
तिग्मांशु धूलिया थे मनोज बाजपेयी के रूम पार्टनर
दिलचस्प बात यह है कि वह जिन 10 लोगों के साथ रहे, उनमें से एक तिग्मांशु धूलिया भी थे, जो अब एक प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक हैं। हाल ही 'भैया जी' के अलावा ओटीटी पर 'साइलेंस 2' में नजर आए मनोज बाजपेयी आगे वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' सीजन-3 में नजर आएंगे। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…