मनोज साने निकला HIV+, सरस्वती को बताया बेटी जैसा... मीरा रोड के लिव इन पार्टनर हत्याकांड में आया नया ट्विस्ट
Updated on
09-06-2023 06:59 PM
मुंबई: मुंबई में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की हत्या ने पूरे देश में सनसनी मचा दी। रमेश साने (56) ने जिस तरह से 32 साल की युवती के टुकड़े करके उन्हें ठिकाने लगाया, वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। इस घटना के सामने आने के बाद से एक के बाद एक ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। मनोज ने अपने बयान में कहा है कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। इतना ही नहीं उसने दावा किया कि सरस्वती उसकी बेटी की तरह थी। दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं थे। उसने यह भी दावा किया है कि उसने सरस्वती को नहीं मारा, बल्कि उसने आत्महत्या की।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मनोज साने ने पुलिस को बताया कि 2008 में उसकी तबीयत खराब हुई थी। उसे तब पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। उसका दावा है कि काफी पहले हुई दुर्घटना के बाद वह अस्पताल में था। इसी दौरान उसे या तो एचआईवी संक्रमित सुई लगी या ब्लड चढ़ाया गया।
किसी और से अफेयर का था शक
मनोज साने ने पुलिस के सामने माना कि वह सरस्वती को लेकर बहुत ज्यादा संवेदनशील था। उसे सरस्वती पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। इस वजह से कई बार वह उसे डांटता था।
सरस्वती को पढ़ाता था गणित
आरोपी का दावा है कि सरस्वती पढ़ना चाहती थी। वह उसे खुद पढ़ा रहा था। इस बार उसने दसवीं की परीक्षा देने की योजना बनाई थी। वह उसे गणित पढ़ाता था। पुलिस ने बताया कि घर में उन्हें बोर्ड मिला है, जिस पर गणित के समीकरण लिखे थे।
राशन की दुकान पर क्यों करता था काम?
मनोज राशन की दुकान पर काम करता था। यहीं पर उसकी मुलाकात अनाथ सरस्वती से हुई थी। हालांकि पुलिस को मामला पेचीदा लग रहा है। मनोज के पास से उन्हें इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का सर्टिफिकेट मिला है। सवाल उठ रहा है कि जब साने इतना पढ़ा लिखा था तो वह राशन की दुकान पर काम क्यों कर रहा था?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…