Select Date:

कई लोग ऐसे आए जैसे अटैक कर देंगे...', जैन मुनि ने बताया जमीयत के मंच से उतरने के बाद क्‍या हुआ?

Updated on 14-02-2023 05:51 PM
नई दिल्‍ली: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मंच से उतरने के बाद जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि के साथ बदतमीजी हुई। उनके गिरेबां पर हाथ डालने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उनका घेराव किया। खुद लोकेश मुनि ने यह बात कही है। वह रविवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ कई और धर्मगुरु भी इसमें शामिल हुए थे। लोकेश मुनि ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी के बयान से असहमति जताई थी। मंच से ही लोकेश मुन‍ि ने कह दिया था कि वह उनकी बातों से कतई सहम‍त नहीं हैं। फिर वह तमाम अन्‍य धर्म गुरुओं के साथ मंच छोड़कर चले गए थे। उन्‍होंने अरशद मदनी को शास्‍त्रार्थ की दावत भी दी थी। इस कार्यक्रम में मदनी ने कहा था कि 'ओम' और 'अल्लाह' एक ही हैं। उन्‍होंने मनु और पैंगबर आदम को भी एक ही बताया था। उनके इस बयान के बाद ही हंगामा हो गया था। सद्भाव और सौहार्द्र के लिए आयोजित कार्यक्रम में तीखी तनातनी हो गई थी।

पूरे विवाद के बाद लोकेश मुनि ने कई न्‍यूज चैनलों को इंटरव्‍यू द‍िया। कार्यक्रम के बाद क्‍या हुआ यह भी बताया। लोकेश मुनि के अनुसार, अरशद मदनी से आपत्ति जताने के बाद जब वह मंच से उतरे तो उनका घेराव किया गया। बात यही नहीं रुकी। उनके गिरेबां पर हाथ डालने की कोशिश भी हुई। उन्‍होंने कहा कि कई लोग उनके पास उचक-उचकर आ रहे थे।
मुन‍ि पर अटैक करने वाले थे कुछ लोग
लोकेश मुनि बोले कि कार्यक्रम में उन्‍होंने किसी तरह की सद्भावना नहीं बिगाड़ी। लेकिन, वह अपनी बात न रखते तो समाज में गलत मैसेज जाता। यही कारण है कि उन्‍होंने पिता तुल्‍य अरशद मदनी को शास्‍त्रार्थ का न्‍योता दिया। वह इसके लिए देवबंद आने को भी तैयार हो गए।

जैन धर्मगुरु ने कहा कि उनके साथ वहां मौजूद अन्‍य धर्मों के गुरु इस बात के साक्षी हैं कि किस तरह से मंच से उतरने के बाद उनका घेराव किया गया। कई लोग इस तरह आए जैसे अटैक कर देंगे। यह और बात है कि तब अरशद मदनी कुछ भी नहीं बोले। न ही उन्‍होंने इसकी आलोचना की।
क्‍या बोले थे मौलाना अरशद मदनी?
कार्यक्रम में मदनी ने तमाम धर्मगुरुओं की उपस्थिति में 'ओम' और 'अल्लाह' एक बताया। साथ ही यह भी कहा कि मनु और पैगंबर आदम भी एक थे। अरशद मदनी के बयान से लोकेश मुनि नाराज हो गए। उन्‍होंने मंच से ही इसे लेकर आपत्ति जता दी।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद दो गुटों में बंटी है। एक गुट की अगुवाई राज्यसभा के पूर्व सदस्य महमूद मदनी करते हैं। वहीं, दूसरे समूह का नेतृत्व मौलाना अरशद मदनी। अरशद मदनी महमूद मदनी के चाचा हैं। साल 2006 में जब महमूद मदनी के पिता और जमीयत प्रमुख असद अहमद मदनी का इंतकाल हुआ तो उनके और उनके चाचा में खटपट हो गई। इसके चलते संगठन का विभाजन हो गया। इस तरह यह संगठन दो गुटों में बंट गया।
क्‍या बोले थे मौलाना अरशद मदनी?
कार्यक्रम में मदनी ने तमाम धर्मगुरुओं की उपस्थिति में 'ओम' और 'अल्लाह' एक बताया। साथ ही यह भी कहा कि मनु और पैगंबर आदम भी एक थे। अरशद मदनी के बयान से लोकेश मुनि नाराज हो गए। उन्‍होंने मंच से ही इसे लेकर आपत्ति जता दी।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद दो गुटों में बंटी है। एक गुट की अगुवाई राज्यसभा के पूर्व सदस्य महमूद मदनी करते हैं। वहीं, दूसरे समूह का नेतृत्व मौलाना अरशद मदनी। अरशद मदनी महमूद मदनी के चाचा हैं। साल 2006 में जब महमूद मदनी के पिता और जमीयत प्रमुख असद अहमद मदनी का इंतकाल हुआ तो उनके और उनके चाचा में खटपट हो गई। इसके चलते संगठन का विभाजन हो गया। इस तरह यह संगठन दो गुटों में बंट गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.