Select Date:

मोदी 3.0 को बाजार की सलामी, सेंसेक्स पहली बार 77,000 के पार, निफ्टी भी नई ऊंचाई

Updated on 10-06-2024 02:50 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में भारी तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 77,000 अंक के पार पहुंच गया है जबकि निफ्टी50 इंडेक्स (Nifty50) ने भी 23,400 अंक से ऊपर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 387 अंक की तेजी के साथ 77,079 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी 0.39 फीसदी तेजी के साथ 23,411 अंक पर आ गया। सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में तेजी रही जबकि टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा में गिरावट रही। निफ्टी के शेयरों में सिप्ला और अडानी पोर्ट्स में तेजी रही जबकि एलएंडटीमाइंडट्री में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर प्रदर्शन किया है। मिडकैप इंडेक्स में 1.07 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.27 फीसदी तेजी आई। निफ्टी पीएसयू निफ्टी में 2.13 फीसदी, निफ्टी रियल में 1.8 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.14 फीसदी तेजी आई है। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी में 1.04 फीसदी गिरावट आई है।
पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी 759.45 अंक या 3.37 प्रतिशत चढ़ा। शुक्रवार को दिन के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव और आरबीआई नीति समीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। अब निवेशकों का ध्यान वैश्विक कारकों पर है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल और जिंस की कीमतों से बाजार की चाल तय होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) के निवेश पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि बाजार का परिदृश्य प्रमुख घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा। उन्होंने कहा कि भारत में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति, चीन में सीपीआई मुद्रास्फीति, ब्रिटेन में जीडीपी के आंकड़े, अमेरिका में सीपीआई के आंकड़े और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से बाजार की आगामी दिशा तय होगी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार में अस्थिरता कम होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.