Select Date:

मार्केटिंग और सेल्स CEO ने कहा, 54-55% तक बढ़ सकता है SUV का मार्केट शेय

Updated on 21-12-2023 02:44 PM

मारुति सुजुकी 2025 में मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) शशांक श्रीवास्तव ने NDTV प्रॉफिट​​​ को दिए इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी है। शशांक श्रीवास्तव ने कहा, 'EV को अपनाने की प्रोसेस में मारुति हमेशा से मदद करना चाहती है। कंपनी इसके लिए बैटरी कंपोनेंट्स और बेहतर लोकलाइजेशन पर काम कर रही है।

SUV की मार्केट शेयर 54–55% तक हो सकती है
श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले साल टोटल कार सेल का 34% स्मॉल कारें बिकी थीं। इसमें आगे भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। मारुति सुजुकी ने इस दौरान 9.5 लाख स्मॉल करें बेची थी। उन्होंने कहा कि SUV की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। आने वाले समय SUV का मार्केट शेयर 54–55% तक हो सकता है।

हाल ही में स्पॉट हुई थी पहली एसयूवी eVX
हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX को गुरुग्राम में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। कार को कंपनी के प्लांट के पास ही स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर लीक हुए स्पाई शॉट्स में कार कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह नजर आ रही थी।

कंपनी ने कार को पहली बार इंडियन ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। इसके बाद इसी साल अक्टूबर में जापान में हुए मोबिलिटी शो में लगभग प्रोडक्शन रेडी मॉडल को दिखाया था। इसके 2025 तक लॉन्च करेगी।

फुल चार्ज पर 550km तक की ड्राइविंग रेंज
परफॉर्मेंस के लिए eVX में 60KWh का बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज करने पर 550km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। हालांकि, इस प्रोडक्शन मॉडल में करीब 400 किमी की रेंज वाला एक छोटा बैटरी पैक वेरिएंट भी मिल सकता है। वहीं, पावर के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

अक्टूबर में अब तक की सबसे ज्यादा सेल, 1.99 लाख गाड़ियां बेचीं
मारुति सुजुकी ने नवंबर 2023 में 1,64,439 गाड़ियां बेचीं हैं। इसके पहले अक्टूबर में कंपनी ने अभी तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने टोटल 1.99 लाख गाड़ियों की बिक्री की।

जनवरी-2024 से महंगी हो जाएंगी मारुति की कारें
मारुति सुजुकी ने अपने लाइन-अप में शामिल सभी गाड़ियों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए महंगाई और रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट के साथ मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को जिम्मेदार बताया है। बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी-2024 से लागू होंगी। मारुति सुजुकी ने कीमतों में बढ़ोतरी के स्केल की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जानकारी दी है कि कीमतें मॉडल के अनुसार अलग-अलग बढ़ाई जाएंगी।

मारुति ने इस साल तीसरी बार बढ़ाए दाम
मारुति सुजुकी ने इस साल तीसरी बार अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले 1 अप्रैल को सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में इजाफा किया था। वहीं, 16 जनवरी, 2023 को सभी मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमतों में 1.1% का इजाफा किया था। तब भी इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई गई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.