Select Date:

मार्नस लाबुशेन ने मचाया गदर, एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जमाकर दोहराया इतिहास

Updated on 03-12-2022 04:45 PM
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने कमाल कर दिया है. पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (AUS vs WI) में लाबुशाने ने दूसरी पारी में शतक ठोककर इतिहास दोहरा दिया है. बता दें कि पहली पारी के दौरान लाबुशेन ने दोहरा शतक ठोका था. अब मार्नस लाबुशेन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं तो वहीं दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं.  

लाबुशेन से पहले ऐसा कानामा टेस्ट में डग वाल्टर्स (1969, ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज), सुनील गावस्कर (भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1971), लॉरेंस रोवे (1972, वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड), ग्रैग चैपल (ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 1974), ग्राहम गूच (इंग्लैंड बनाम भारत, 1990), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, 2001), कुमार संगकारा (श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 2014) और अब लाबुशेन ने यह कारनामा टेस्ट क्रिकेट में कर दिखाया है.  इससे पहले इस टेस्ट मैच की पहली पारी में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने कमाल करते हुए 204 रन की पारी खेली थी. 

वहीं स्टीव स्मिथ ने भी पहली पारी में दोहरा शतक 200 रन बनाए थे. बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 315 रनों की बढ़त हासिल की थी. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन न लेकर फिर से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी शुरू की थी. ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैच के चौथे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 182 रन बना लिए थे, कभी पारी की घोषणा कर दी थी. अब वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया ने 498 रनों का टारगेट दिया है. 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.