Select Date:

मारुति सुजुकी नवंबर 2022 सेल्स:कंपनी ने नवंबर महीने में करीब 1.60 लाख गाड़ियां बेची

Updated on 02-12-2022 05:53 PM

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नवंबर 2022 के अपने ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने नवंबर महीने में टोटल 1,59,044 यूनिट्स की सेल्स की है, जो पिछले साल नवंबर के आंकड़ों से 14% ज्यादा है। नवंबर 2021 में कंपनी की टोटल सेल्स 1,39,184 यूनिट्स की थी।

पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में 39,746 यूनिट्स की सेल्स हुई
नवंबर महीने की टोटल सेल्स में 1,35,055 यूनिट्स की डोमेस्टिक सेल्स, 4,251 यूनिट्स की OEM सेल्स और 19,738 यूनिट्स का एक्सपोर्ट्स भी शामिल है। मुख्य रूप से डोमेस्टिक मॉडलों में व्हीकल्स के प्रोडक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का मामूली प्रभाव पड़ा। कंपनी ने प्रभाव को कम करने के लिए यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में सभी संभव उपाय किए। मारुति ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में इस साल नवंबर में 32,563 वाहन बेचे हैं। पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट (जिसमें कार और वैन शामिल हैं) में पिछले महीने 39,746 यूनिट्स की सेल्स हुई।

इस महीने के एक्सपोर्ट्स की बात करें तो कंपनी ने 19,738 वाहनों की सेल्स की थी। लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मारुति ने नवंबर 2022 में 2,660 वाहन बेचे। इस बीच हाल ही में यह भी बताया गया था कि मारुति सुजुकी इंडिया को उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के आखिरी तक कंपनी का सेल्स नेटवर्क 3,700 के मार्क को छू लेगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मानेसर स्थित प्लांट में प्रोडक्शन कैपेसिटी को 1 लाख यूनिट तक बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मारुति ने 3,500 कार सेल्स आउटलेट का आंकड़ा पार किया
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने 3,500 कार सेल्स आउटलेट का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक दशक पहले के 1,300 डीलरशिप से दोगुना से भी ज्यादा है। कंपनी ने शुक्रवार को हैदराबाद में अपने 3,500वें आउटलेट, नेक्सा सेल्स यूनिट का उद्घाटन किया। मारुति सुजुकी इंडिया की वर्तमान में भारत में लगभग 2,250 शहरों और कस्बों में उपस्थिति है। कंपनी ने 2021-22 में 237 सेल्स आउटलेट और इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के बीच 170 आउटलेट्स जोड़े हैं।

मार्च में 3,700 आउटलेट्स को छूने की संभावना
मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर शशांक श्रीवास्तव ने बताया, 'मार्च के आखिरी तक हमारे 3,700 आउटलेट्स को छूने की संभावना है।' वर्तमान में कंपनी के मानेसर और गुरुग्राम दोनों प्लांट में हर साल 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स की क्युमुलेटिव प्रोडक्शन कैपेसिटी है। वहीं इसके अलावा गुजरात प्लांट से कंपनी की 7.5 लाख यूनिट तक की प्रोडक्शन कैपेसिटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.