Select Date:

मारुति, टाटा और महिंद्रा की गाड़ियां होंगी महंगी, जानिए कितनी बढ़ जाएगी कीमत

Updated on 28-11-2023 03:39 PM
नई दिल्ली: अगर आप गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नए साल में आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। देश की कई ऑटो कंपनियों ने एक जनवरी से गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ऑडी इंडिया और मर्सिडीज बेंज इंडिया शामिल हैं। इन कंपनियों ने महंगाई और उपकरणों की बढ़ी हुई कीमतों से लागत दबाव के चलते कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के बेड़े में कम कीमत की छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी वीकल इनविक्टो तक शामिल हैं। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि मूल्य वृद्धि विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ मॉडलों की कीमत में ज्यादा बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा, 'चारों ओर महंगाई का दबाव है। वस्तुओं के दाम में उतार-चढ़ाव भी है। यही कारण है कि हमने जनवरी में कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।' एमएसआई ने इससे पहले इसी साल अप्रैल में वाहन की कीमतों में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे पिछले वित्त वर्ष में कीमत में कुल 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

टाटा मोटर्स भी बढ़ाएगी कीमत

टाटा मोटर्स भी पैसेंजर और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में अगले साल जनवरी से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि की जाएगी। टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि हम अगले साल जनवरी से अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी। टाटा मोटर्स की गाड़ियों में हैचबैक टियागो से लेकर एसयूवी सफारी तक शामिल हैं। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख के बीच है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की वीकल कैटगरी के सीईओ नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि इसमें महंगी और जिंस कीमतों के दृष्टिकोण के आधार पर हमारी जनवरी 2024 से प्रभावी रूप से अपने वाहन उत्पादों के लिए मूल्य वृद्धि करने की योजना है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस संबंध में विस्तृत घोषणा समय आने पर की जाएगी। जर्मन कंपनी ऑडी ने भी कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अगले साल जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। भारत में ऑडी की गाड़ियों की कीमत 42.77 लाख से 2.22 करोड़ रुपये के बीच है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी कहा कि वह भी जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.