Select Date:

एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' को लेकर मार्वल का खुलासा, 'आयरन मैन' Robert Downey Jr की वापसी पर कही ये बात!

Updated on 21-02-2023 09:39 PM
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स ने 'एंट-मैन एंड द वास्‍प: क्‍वांटुमेनिया' के साथ अपने फेज-5 की शुरुआत कर दी है। अब कहानी पैरलल यूनिवर्स और क्‍वांटम रेल्‍म तक पहुंच गई है। थानोस के बाद अब उससे भी अध‍िक खतरनाक विलेन कैंग दुनिया को अपने घुटनों पर लाने की तैयारी में है। 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद अब जहां एक और महायुद्ध 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' की तैयारी हो रही है, वहीं मार्वल वालों ने अपने सबसे पॉपुलर हीरो 'आयरन मैन' के फैंस को बड़ा झटका दिया है। हमने 'एवेंजर्स: एंडगेम' में आयरन मैन को खो दिया। बीते कुछ समय से ऐसी चर्चाएं थीं‍ कि 'सीक्रेट वॉर्स' में आयरन मैन यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर की दोबारा एंट्री हो सकती है। यह खबर जंगल में आग की तरह फैली, सोशल मीडिया पर फैंस का एक्‍साइटमेंट बढ़ गया। लेकिन अब मार्वल के एग्‍जीक्‍यूटिव स्टीफन ब्रूसार्ड ने कुछ ऐसा कहा है, जो दिल टूटने वाला है। अपने हालिया इंटरव्‍यू में स्‍टीफन ने कहा है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर यानी आयरन मैन की फ्रेंचाइजी में वापसी नहीं हो रही है।
यकीनन इस खबर को जानकार आपका भी दिल बैठ गया होगा। साल 2008 में मार्वल स्‍टूडियो की पहली फिल्‍म 'Iron Man' रिलीज हुई थी। कॉम‍िक बुक की दुनिया में भले ही कैप्‍टन अमेरिका पहले सुपरहीरो हैं, लेकिन फिल्‍मी दुनिया में जैसी फैन फॉलोइंग आयरन मैन को लेकर है, वैसी किसी की नहीं। समय के साथ Robert Downey Jr ने 'आयरन मैन' के रूप में, क्रिस इवान्‍स ने 'कैप्‍टन अमेरिका' के रूप में, स्‍कारलेट जोहानसन ने 'ब्‍लैक विडो' बनकर और जेरेमी रेनर ने 'हाकआई' बनकर दर्शकों का खूब मनोजरंन किया। फेज-4 की समाप्‍त‍ि तक हमने यही देखा कि इन सभी सुपरहीरोज ने अपनी विरासत अब नए सुपरहीरोज को सौंप दी है।

अब नए-नवेले सुपरहीरोज के हाथ होगी एवेंजर्स की कमान

स्‍टीफन ब्रूसार्ड हालिया रिलीज 'एंट-मैन 3' के प्रोड्यूसर भी हैं। उन्‍होंने 'io9'को दिए अपने इंटरव्‍यू में कहा, 'मुझे लगता है कि फेज-4 में हमने मेटावर्स की दुनिया देखी और हम नए किरदारों से मिले। यह नए लोगों के इस फ्रेंचाइजी में कदम रखने के बारे में था। आप गौर कीजिए तो कैसी को 'क्वांटुमेनिया' में एक सूट मिल रहा है। इसी तरह केट बिशप को 'हॉकआई' में नए किरदार के तौर पर जोड़ा गया। मार्वल की कहानी में बीते 10 साल में एक तरह से लड़ाई की मशाल को एक ने दूसरे के हाथ में सौंपा है। जहां तक रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी की बात है, तो अभी तक इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। यह अब एक नई पीढ़ी के आगे आने और सबकुछ संभालने की बात है। कॉमिक्स बुक में भी हमेशा यही हुआ है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.