सेक्टर 126 लेबर कैंप में भीषण आग, गैस लीकेज की जताई जा रही संभावना
Updated on
23-06-2026 01:21 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। मामले में सामने आया है कि सेक्टर-126 में रायपुर गांव स्थित एक लेबर कैंप में सोमवार को सुबह करीब 7 बजे आग लग गई। गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगने की बात कही जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पूरे कैंप में अफरातफरी का आलम बन गया। लखनऊ में एक दिन पहले आग लगने के कारण 15 युवकों की मौत की खबर के बाद नोएडा फायर टीम जानकारी मिलते ही एक्टिव हुई।
रायपुर गांव में लगी आग के मामले में सामने आया कि लेबर कैंप में 60 मजदूर रह रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया। आग लगते ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई बड़ी हानि नहीं हुई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सीएफओ ने दी जानकारी
गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने कहा कि सुबह 6:20 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली। शुरू में ऐसी खबरें थीं कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। यह G+1 बिल्डिंग है। हमें बताया गया था कि वहां करीब 50 से 60 लोग रह रहे थे। आग गैस लीक होने की वजह से लगी थी।
सीएफओ ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कोई भी अंदर नहीं फंसा था। 5 फायर टेंडर्स और पुलिस की मदद से हमने आग पूरी तरह बुझा दी है। किसी की मौत या चोट लगने की खबर नहीं है। फायर टीम ने एक घंटे के अभियान में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
गैस रिसाव कारण
नोएडा में लगी आग का कारण प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव माना जा रहा है। भीषण अगलगी में लेबर कैंप में रखे सामान को भारी क्षति पहुंची है। इस कैंप में आग लगने की घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैली थी। तेजी से एक्शन होने से आग खतरनाक रूप नहीं ले सकी।
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…