Select Date:

मैच है या मजाक! मैदान पर उतारे 12 खिलाड़ी, मैच खत्म होने पर मचा बवाल

Updated on 18-01-2023 07:29 PM
भुवनेश्वर: पुरुषों के हॉकी विश्व कप में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने पूल बी मैच के आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर सेट-पीस के दौरान जापान की टीम के 12 खिलाड़ी पिच पर थे। कोरिया ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया। अब इस मामले पर बवाल मचा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने इस मुद्दे पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं।
जापान ने अंतिम दो मिनट में अपने गोलकीपर को एक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए वापस ले लिया था, लेकिन फिर भी संख्या 11 खिलाड़ियों से अधिक थी। FIH ने कहा- मैच के बाद FIH के अधिकारियों, जिन्होंने इस समय इस स्थिति को नहीं देखा है, ने जापानी टीम से बात की, जिन्होंने समझाया कि उन्हें इसका बिल्कुल भी अहसास नहीं था और उन्होंने माफी भी मांगी।
    साउथ कोरिया की यह वर्ल्ड कप में पहली जीता है, जबकि जापान को दो मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार है। पूल बी की अन्य दो टीमों बेल्जियम और जर्मनी ने मंगलवार को दिन का खेल खत्म करने के लिए रोमांचक 2-2 से ड्रॉ खेला। गोल अंतर के आधार पर बेल्जियम पूल बी में शीर्ष पर है, लेकिन दो मैचों में चार अंकों के साथ जर्मनी के बराबर है।

    मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया। विनिंग टीम के लिए ली जुंग जुन ने 8वें और 23वें मिनट में मैदानी गोल दागे। दूसरी ओर, जापान के लिए पहला और इकलौता गोल केन नागायोशी ने पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा था। दक्षिण कोरिया की टीम इस जीत के साथ तीन अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। टीम को पहले मैच में बेल्जियम से 0-5 से हार मिली थी। दूसरी ओर, जापानी टीम को भी पहले मैच में जर्मनी ने 3-0 से हराया था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
     20 July 2026
    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
    Advt.