मई तो बीत गया, अब जून में कितनी पड़ेगी गर्मी, मॉनसून में बारिश को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी
Updated on
27-05-2023 06:56 PM
नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे मौसम में सामान्य मॉनसून रहने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए कहा है कि जून में देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र (ईएमआरसी) के प्रमुख डी शिवानंद पई ने कहा, ''दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत, सुदूर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में जून में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।'
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद
उन्होंने कहा कि अल नीनो की शुरुआत के बावजूद इस मौसम में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने के कारण अल नीनो की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मॉनसून कोर जोन में मौसमी वर्षा सामान्य रहने का अनुमान है जिसका लंबी अवधि का औसत (एलपीए) 94 से 106 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई और धूल भरी तेज हवाएं चलीं। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पालम वेधशाला ने हवा की गति 58 किमी प्रति घंटे दर्ज की। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में राजधानी में इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है और 30 मई तक लू का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, अगले दो से तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…