Select Date:

विनर बनने के बाद एमसी स्टैन का खुलासा- 'पहले मुझे लगा सलमान सर मजाक कर रहे थे'

Updated on 13-02-2023 07:29 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' फाइनली खत्म हो गया है और एमसी स्टैन ने ट्रॉफी उठाई। उनके विनर बनने के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी एमसी स्टैन छाए हुए हैं। विनर बनने के बाद उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जब स्टेज पर सलमान खान ने बतौर विनर उनका नाम अनाउंस किया तो उन्हें लगा कि वो मजाक कर रहे हैं। कुछ सेकेंड तक उन्हें इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में एक समय ऐसा भी आया था, जब वो बहुत उदास हो गए थे।

    एमसी स्टैन को लगा, सलमान कर रहे हैं मजाक

    अपनी जीत के पल के बारे में बताते हुए MC Stan ने कहा, 'मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या सलमान सर मजाक कर रहे थे या मैं वास्तव में जीत गया था। उन्होंने जब मेरा नाम अनाउंस किया उसके बाद भी मैं सोच रहा था कि क्या ये रियल है, लेकिन जब उन्होंने मुझे गले लगाया, तो समझ आया। ये एक अमेजिंग अहसास था और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।'

    एमसी स्टैन ने फैंस का जताया आभार

    एमसी स्टैन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ये शो फैंस और ऑडियंस के बारे में है, जो मुझे पसंद करते हैं और उनकी वजह से मैंने ट्रॉफी जीती है। लोगों के प्यार और वोट के बिना मैं जीत नहीं पाता।'

    घर में उदास हो गए थे एमसी स्टैन

    MC Stan ने ये भी बताया कि बिग बॉस में एक समय ऐसा भी आया था, जब वो बहुत उदास महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'जब घर में हर कोई मुझसे कह रहा था कि मैं एक्टिव होकर कुछ नहीं कर रहा हूं तो मुझे निराशा हुई और मैंने सोचा कि मैं जीत नहीं पाऊंगा। लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं शो में बहुत रियल हूं और मैं इसे कुछ समय के लिए नहीं बदल सकता।'

    एमसी स्टैन के पैरेंट्स को उनपर बहुत गर्व है। इसको लेकर उन्होंने बोला, 'जब मेरे नाम की अनाउंसमेंट की गई तो मेरे पैरेंट्स बहुत गर्व महसूस कर रहे थे। मैं इसे उनके चेहरे पर देख सकता था। इससे मुझे अच्छा महसूस हो रहा है।'

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 July 2026
    बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
     18 July 2026
    1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
     18 July 2026
    सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
     18 July 2026
    सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
     18 July 2026
    क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
     17 July 2026
    जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
     17 July 2026
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
     17 July 2026
    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
     17 July 2026
    एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
    Advt.