एमसी स्टैन ने फेंकी गेंद, सचिन तेंदुलकर ने थामा बल्ला, दिखी रैपर-क्रिकेटर की ऐसी जुगलबंदी!
Updated on
21-04-2023 08:30 PM
एमसी स्टैन तबसे घर-घर में पॉप्युलर हो चुके हैं, जबसे उन्होंने सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' जीता है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो से बाहर आने के बाद भी वो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब उनका दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर संग एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सचिन संग क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो एक इवेंट का बताया जा रहा है। इसे देखने के बाद एमसी स्टैन के फैंस बेहद खुश हैं और इसे 'एपिक मोमेंट' बता रहे हैं।
MC Stan ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। रैपर को ऑल-ब्लैक आउटफिट में बॉलिंग करते देखा गया और उन्होंने ब्लैक ग्लासेज के साथ अपने लुक को पूरा किया। जबकि बल्लेबाजी की तरफ सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने एक सिंपल रेड शर्ट और क्रीम पैंट पहनी थी। एमसी स्टैन ने बाद में क्रिकेटर के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कीं और उन्हें कैप्शन दिया, 'बॉलिंग विद द लेजेंड सचिन तेंदुलकर। क्रिकेट के भगवान। बहुत आभारी। हक से।
एमसी स्टैन के फैंस हुए खुश
एमसी स्टैन के फैंस ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक ने लिखा, 'एमसी स्टैन विद सचिन तेंदुलकर GOAT x GOD। अपनी-अपनी फील्ड के महारती।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'मास्टर ब्लास्टर सचिन के साथ #MCStan देखना अद्भुत है।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…