Select Date:

ब्रुनेई के सुल्तान से मिलिए, जिनके पास हैं 600 रॉल्स रायस कार और 450 फेरारी

Updated on 04-04-2025 05:28 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े अमीर अभी एलन मस्क (Elon Musk) हैं। इस समय उनकी संपत्ति 322 अरब डॉलर की है। भारत के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी ($ 89.8 bln) हैं। उनके बाद गौतम अडानी ($76.2 bln) का स्थान है। लेकिन इन सबों के पास भी इतनी रॉल्स रायस Rolls Royce कार नहीं होगी, जितनी कि इनके पास है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह (Hassanal Bolkiah) की। वह दुनिया में कार संग्रह करने वालों में सबसे आगे हैं। उनके पास लगभग 7,000 कारें हैं। इनमें से 600 कारें तो रॉल्स रायस हैं।

क्या है इनका नेटवर्थ


ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह के पास जितनी कारें हैं, उन सभी कारों की कीमत 5 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। इस समय उनका नेटवर्थ करीब 30 अरब डॉलर बताया जाता है। सुल्तान का कार कलेक्शन बेहद गुप्त है। उनके करीबी दोस्त ही उनकी कारों का कलेक्शन देख पाते हैं। सुल्तान के भाई, प्रिंस जेफरी भी कारों के शौकीन हैं।

600 तो Rolls Royce है


सुल्तान के कलेक्शन में 600 Rolls Royce कारें हैं। माना जाता है कि Rolls Royce के प्रति उनके प्यार ने कार बनाने वाली कंपनी को मुश्किल समय में सहारा दिया था। 1990 के दशक की शुरुआत और मध्य में बिकने वाली लगभग आधी Rolls Royce और Bentley कारें सुल्तान और उनके परिवार ने खरीदी थीं। कई कारें तो खास तौर पर बनवाई गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.