Select Date:

महबूबा बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल को सलाम:वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए की कांग्रेस नेता की सराहना

Updated on 27-12-2022 05:48 PM

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाम करती हैं। इसके साथ ही वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेता की सराहना भी की।

महबूबा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम भारत को एकजुट करने और इस देश में धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को मजबूत और विकसित करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के लिए राहुल गांधी को सलाम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की धर्मनिरपेक्ष नींव को कमजोर करने और तोड़ने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना भी की।महबूबा ने कहा कि भारत में धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की नींव पिछले सात-आठ सालों में हिल गई है।

अपने विरोधियों को सम्मान देना एक अच्छा भाव
उन्होंने राहुल गांधी की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने के बारे में कहा कि अपने विरोधियों को सम्मान देना भी एक अच्छा भाव है। यह इस देश की खूबसूरती है कि विरोधियों को श्रद्धांजलि दी जाती है, चाहे वे मृत हों या जीवित। हालांकि, अभी यह गायब है। महबूबा ने भी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा राजनीति से ऊपर देखते थे।

चीन से झड़प पर महबूबा ने सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन से झड़प पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जवानों को पलटवार की इजाजत नहीं दे रही है। सैनिकों को जवाब देने से रोका जा रहा है। यह खेदजनक स्थिति है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ फ्रॉड हो रहा: महबूबा
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि चीन जो हमारी जमीन हथिया रहा है, उसका तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में लोगों को जो जमीन लीज पर मुहैया कराई गई है, उसे सरकार छीन रही है। कश्मीर के लोगों के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हो रहा है। सरकार ये तो कहती है कि ये हमारे नागरिक हैं, इन्हें हम अपने से अलग नहीं कर सकते हैं, फिर भी सरकार इनकी जमीन ले रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.