Select Date:

मुल्तान टेस्ट में PAK फैंस का कोहली को संदेश:एशिया कप खेलो...हम आपको बाबर से ज्यादा प्यार देंगे, भारतीय बोले- पहले आतंकवाद बंद करो

Updated on 13-12-2022 05:54 PM

पाकिस्तानी टीम इंडिया की मेजबानी करने के लिए गिड़गिड़ा रही है। PCB चीफ रमीज राजा के बाद अब वहां के फैंस भी टीम इंडिया को पाकिस्तान बुलाने की मुहिम में जुट गए हैं।

सोमवार को 2 पाकिस्तानी फैंस ने मुल्तान टेस्ट के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से पाकिस्तान में आकर एशिया कप खेलने की अपील की। इंग्लैंड-पाकिस्तान के इस मुकाबले के दौरान वे दोनों हाथ में पोस्टर लिए दिखे, जिसमें लिखा था- 'हाय, किंग कोहली...आओ और एशिया कप खेलो। हम आपको हमारे किंग बाबर से ज्यादा प्यार देंगे।'

यह फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ है। इस पोस्ट पर कोहली के सोशल मीडिया फैंस बाबर को किंग कहने पर भड़क गए हैं। एक ने जवाबी पोस्ट करते हुए लिखा- 'बाबर को किंग कभी मत कहना, किंग तो केवल कोहली है।' एक अन्य फैंस ने लिखा- 'पहले आतंकवाद बंद करो। फिर बात करना।'

इस पोस्ट ने एक बार भी भारत के पाकिस्तान में खेलने या न खेलने की चर्चा को जन्म दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ रमीज राजा पहले भी भारत के पाकिस्तान में खेलने की पैरवी कर चुके हैं। अगले साल पाकिस्तान वनडे एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में भारत के पाकिस्तान में खेलने की मांग और तेज हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.