चीन से पंगा पड़ेगा महंगा! क्या टैरिफ से यू-टर्न मारेंगे डोनाल्ड ट्रंप? दोस्तों को नहीं करेंगे नाराज
Updated on
06-01-2025 04:12 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने शपथ लेने जा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद वह एक मीटिंग में इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि राष्ट्रपति पद संभालने के बाद चीन समेत कुछ देशों पर टैरिफ लगाएंगे। सबसे ज्यादा चर्चा चीन की है, क्योंकि चीनी कंपनियों के प्रोडक्ट अमेरिका में भरे पड़े हैं। हालांकि ट्रंप पद संभालने के बाद चीन पर टैरिफ लगाने के अपने प्लान से यू-टर्न भी ले सकते हैं।
टैरिफ एक तरह से टैक्स होता है। यानी चीन से जो सामान अमेरिका आएगा, ट्रंप सरकार उस चीनी कंपनी से ज्यादा टैक्स लेगी। इसका असर होगा कि चीनी कंपनी नुकसान की भरपाई के लिए वह सामान अमेरिका में महंगी कीमत पर बेचेगी। इससे चीनी कंपनियों की अमेरिका में बिक्री प्रभावित हो सकती है। ट्रंप चीन पर टैरिफ लगाने की बात इसलिए कह रहे हैं ताकि स्थानीय कंपनियों को बढ़ावा मिले। लेकिन चीन पर टैरिफ लगाने से उनके कुछ खास कारोबारी दोस्तों को नाराजगी हो सकती है। इनमें सबसे करीब एलन मस्क (Elon Musk) और फिल रफिन (Phil Ruffin) हैं।
ट्रंप के कितने गहरे दोस्त हैं मस्क?
एलन मस्क कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक हैं। ट्रंप के जीतने के बाद टेस्ला के शेयरों में काफी तेजी आई है। इसके साथ ही मस्क की दौलत भी काफी तेजी से बढ़ी है। वह 400 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं।एलन मस्क ने ट्रंप को चुनाव जिताने में काफी मेहनत की है। उन्होंने न केवल ट्रंप के लिए प्रचार किया, बल्कि आर्थिक मदद भी की। हालांकि इसका इनाम भी उन्हें मिला है। मस्क को ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
चीन से क्या है मस्क का कनेक्शन?
हाल ही में मस्क की कंपनी टेस्ला ने कार बिक्री में चीन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में जहां टेस्ला की कारों की बिक्री में गिरावट आई तो वहीं चीन में इसमें उछाल आया है। दिसंबर 2024 में टेस्ला कारों की बिक्री एक महीने पहले की तुलना में 12.8 फीसदी बढ़कर 83000 यूनिट पहुंच गई जो एक रेकॉर्ड है। वहीं साल 2024 में टेस्ला ने चीन ग्राहकों को 36.7 फीसदी कारें डिलीवर कीं। ऐसे में टेस्ला के लिए चीन अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है।
रफिन से ट्रंप की कितनी गहरी दोस्ती?
89 साल के रफिन अमेरिकी कारोबारी हैं। वह लास वेगास में ट्रेजर आइलैंड होटल एंड कैसीनो और सर्कस सर्कस होटल एंड कैसीनो के मालिक हैं। इसके अलावा इनका कारोबार ग्रेहाउंड रेसिंग ट्रैक, ऑयल प्रोडक्शन, रियल एस्टेट आदि में भी फैला हुआ है। फोर्ब्स के मुताबिक रफिन की नेटवर्थ 2.7 बिलियन डॉलर है।
रफिन और ट्रंप की भी दोस्ती काफी गहरी है। चुनाव के दौरान रफिन ने ट्रंप के MAGA Inc में 20 लाख डॉलर की रकम निवेश की थी। यहां MAGA से मतलब मेक अमेरिका ग्रेट अगेन है। इसके अलावा रफिन और ट्रंप लंबे समय से बिजनेस पार्टनर भी हैं। ट्रंप इंटरनेशनल होटल में रफिन की पार्टनरशिप है।
रफिन का चीन से क्या है कनेक्शन?
रफिन हार्पर ट्रक्स (Harper Trucks) नाम से एक फैक्टरी के भी मालिक हैं। इनकी यह फैक्टरी सामान उठाकर एक जगह से दूसरी जगह रखने वाले इक्विपमेंट बनाती है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल वेयरहाउस आदि जैसी जगहों पर होता है। इनकी यह कंपनी इक्विपमेंट बनाने के लिए चीन से पार्ट्स मंगाती है।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…