Select Date:

रेटिना की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं पुतलियों का रंग निर्धारित करने वाले मेटाबोलाइट, अध्ययन में सामने आई बात

Updated on 26-03-2023 06:51 PM
नई दिल्ली: 'किनुरेनिन पाथवे' में पुतलियों का रंग निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार मेटाबोलाइट के स्तर में बदलाव करने से रेटिना (आंखों के पीछे के पर्दे) की सेहत पर असर पड़ता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। 'किनुरेनिन पाथव' प्रतिरक्षा प्रणाली का एक प्रमुख नियामक है, जो कोशिकीय ऊर्जा पैदा करने के साथ ही कई जैविक क्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलीक्यूलर सेल बायोलॉजी एंड जेनेटिक्स (एमपीआई-सीबीजी) ने ड्रोसोफिला नस्ल की मक्खियों में पाए जाने वाले सिनेबर, कार्डिनल, व्हाइट और स्कारलेट जीन पर अध्ययन किया।

इन जीन का नामकरण पुतलियों का रंग निर्धारित करने में उनकी भूमिका के आधार पर किया गया है। ये जीन मुख्य रूप से मक्खियों की आंखों को अलग-अलग स्तर का भूरा रंग देने के लिए जिम्मेदार होते हैं। अध्ययन दल में शामिल वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिनेबर, कार्डिनल, व्हाइट और स्कारलेट जीन में 'किनुरेनिन पाथव' के घटकों की संरचना दर्ज होती है, जो विभिन्न जैविक क्रियाओं के अलावा आंखों का रंग निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं।

वैज्ञानिकों ने पाया कि 'किनुरेनिन पाथव' में मौजूद मेटाबोलाइट के स्तर में बदलाव करने से रेटिना और मस्तिष्क प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि 'किनुरेनिन पाथव' में कोशिकाओं में होने वाली जैव-रासायनिक क्रियाएं शामिल होती हैं, जो एक मूल घटक को अन्य अहम घटकों में परिवर्तित करती हैं।वैज्ञानिकों ने अनुवांशिकी, आहार में बदलाव और जैव-रासायनिक विश्लेषण के आधार पर ड्रोसोफिला मक्खियों में होने वाले विभिन्न बदलावों का अध्ययन किया।

उन्होंने पाया कि रेटिना के लिए हानिकारक मेटाबोलाइट '3-हाइड्रोक्सीकिनुरेनिन' और उसकी रक्षा करने वाले मेटाबोलाइट 'किनुरेनिक एसिड' के स्तर में मौजूद सापेक्षिक अंतर रेटिना में क्षरण का स्तर निर्धारित करता है। अध्ययन दल में शामिल सरिता हेब्बार ने बताया कि 3-हाइड्रोक्सीकिनुरेनिन के स्तर में वृद्धि जहां आंखों पर जोर पड़ने पर रेटिना को नुकसान बढ़ाती है, वहीं किनुरेनिक एसिड के स्तर में वृद्धि उसकी रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन मेटाबोलाइट के स्तर में उचित बदलाव कर रेटिना की सेहत को दुरुस्त रखने का एक मार्ग सुझाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.