MI ने चेज किया WPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट, गुजरात जायंट्स 7 विकेट से हारा, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी
Updated on
14-01-2026 01:49 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज यानी 13 जनवरी को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली। एमआई ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात जायंट्स ने 193 रन का टारगेट रखा था। यह लक्ष्य एमआई ने 19.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर चेज कर दिया।
बता दें कि यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले कभी डब्ल्यूपीएल में इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं किया। इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग में अब तक गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस को 1 भी मैच नहीं हरा पाई है। उनकी यह लगातार 8वीं हार थी।
मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने इस रन चेज में एमआई के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 71 रन बनाए थे। उन्होंने 43 गेंदों की पारी में 165.12 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 छक्के लगाए। हरमनप्रीत के अलावा निकोला कैरी 23 बॉल में 38 रन बनाकर नॉट आउट रहीम। अमनजोत कौर ने 40 रन की अच्छी पारी खेली। गुजरात जायंट्स के लिए 1-1 विकेट रेणुका सिंह, काश्वी गौतम और सोफी डिवाइन ने लिए। बता दें कि इस सीजन गुजरात की यह पहली हार थी। मुंबई इंडियंस ने आरसीबी से ओपनिंग मैच हारकर लगातार दूसरा मुकाबला जीता है।
कुछ ऐसी रही थी गुजरात जायंट्स की पारी
गुजरात जायंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बोर्ड पर लगाए थे। गुजरात के लिए सर्वाधिक 43 रन जॉर्जिया वैरहम ने बनाए। भारती फुलमली 15 बॉल में 36 रन बनाकर नाबाद रहीं। कनिका अहूजा (35) और बेथ मूनी (33) ने भी अच्छी पारियां खेली थी। मुंबई इंडियंस के लिए अमेलिया कैर, निकोला कैरी, हेली मैथ्यूज और शबनिम इस्माइल ने 1-1 विकेट लिया।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…