माइकल ब्रेसवेल आखिर किस बला का नाम? भारत पर तूफान लाने वाले बल्लेबाज के बारे में खास बातें
Updated on
19-01-2023 07:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 12 रनों से हरा जरूर दिया, लेकिन उसकी जीत से ज्यादा एक खिलाड़ी की हो रही है, जिसने हैदराबाद में रोहित सेना की हवा टाइट कर दी थी। यह नाम है माइकल ब्रेसवेल। इस 31 वर्ष के ऑलराउंडर ने हर भारतीय बल्लेबाज को बेरहमी से धोया। उन्होंने सूरमा बल्लेबाजों को फेल होने के बाद मोर्चा संभाला अैर 78 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्के उड़ाते हुए 140 रनों की पारी पारी खेली। ऐसा लगा रहा था कि वह कीवी टीम को मैच जितवा ही देंगे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर साथ नहीं मिला और भारत जीतने में कामयाब रहा।
ब्रेसवेल ने जड़ा न्यूजीलैंड के लिए लगाया तीसरा सबसे तेज शतक न्यूजीलैंड के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने बुधवार को वनडे करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 57 गेंदों में 100वां शतक जड़ा। ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी लगाया। यह नहीं वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों में 2014 में विंडीज के खिलाफ शतक उड़ाया था, जबकि जेसी राइडर ने 46 गेंदों में 2014 में ही विंडीज के खिलाफ ही शतक ठोका था।
भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक यह भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले शाहिद अफरीदी ने 2005 में कानपुर वनडे में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी, जो आज भी रिकॉर्ड है। यही नहीं, 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए दो शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
ब्रेसवेल ने मार्च 2022 में इंटरनेशनल डेब्यू किया ब्रेसवेल एक ऑलराउंडर हैं और उन्होंने मार्च 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। मई 2022 में दो महीने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के टेस्ट टीम में ब्रेसवेल को शामिल किया गया था।
डग ब्रेसवेल के चचेरे भाई हैं माइकल वह वर्तमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डग ब्रेसवेल और कॉमेडियन मेलानी ब्रेसवेल के चचेरे भाई हैं। माइकल ने पांच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने नायक एडम गिलक्रिस्ट की तरह बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की। लेकिन बाद में उन्होंने ऑफ स्पिन करना शुरू किया, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट रहा।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…