नहीं रहीं माइकल जैक्सन की Ex वाइफ लिसा मैरी प्रेस्ले, 54 साल की उम्र में हुआ निधन
Updated on
13-01-2023 07:33 PM
हॉलीवुड की फेमस सिंगर लिसा मैरी प्रेस्ले अब नहीं रहीं। उन्होंने महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि घर में कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। लिसा, पॉप्युलर एक्टर एल्विस की बेटी थीं। उन्होंने दुनियाभर में मशहूर सिंगर माइकल जैक्सन से शादी की थी।
लिसा मैरी प्रेस्ली, एल्विस प्रेस्ली की इकलौती संतान थीं। उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में खूब नाम कमाया था। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, फैमिली ने स्टेटमेंट दिया है कि लिसा की मौत से परिवार सदमे में है। इस बेहद मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।
दो दिन पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आई थीं नजर वैरायटी के मुताबिक, लिसा ने दो दिन पहले ही अपनी मां Priscilla Presley के साथ गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में हिस्सा लिया था। बीते गुरुवार को वो अपने कैलिफोर्निया स्थित घर में थीं, जब उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें सीपीआर दिया गया और तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए।
लिसा का जन्म 1 फरवरी 1968 को हुआ था। उनके माता-पिता ने उनके जन्म से 9 महीने पहले ही शादी की थी। पैरेंट्स के तलाक के बाद वो कैलिफोर्निया में अपनी मां के साथ रहती थीं। इस दौरान वो अपने पिता से भी मिलती रहती थीं। 1977 में जब वो 9 साल की थीं, तब पिता की मौत हो गई। वो ग्रैंड पैरेंट्स संग पिता की संपत्ति की ज्वॉइंट उत्तराधिकारी बन गईं। दादा-दादी के निधन के बाद लिसा को उनके 25वें जन्मदिन पर पूरी संपत्ति विरासत में मिली, जो 100 मिलियन डॉलर बताई जाती है। साल 2004 में लिसा ने अपने पिता की 85 फीसदी संपत्ति बेच दी थी।
बचपन में हुआ था यौन शोषण लिसा जब चार साल की थीं, तब उनके पैरेंट्स ने तलाक ले लिया था। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने एक्टर Michael Edwards को डेट करना शुरू किया। लिसा ने खुलासा किया था कि Michael Edwards ने 12 से 15 साल की उम्र तक उनका यौन शोषण किया था। वो शराब के नशे में उनके कमरे में घुस जाते थे।
लिसा ने की थी चार शादियां लिसा ने म्यूजिशियन Danny Keough से शादी की थी। इनके दो बच्चे हुए। शादी के कुछ साल बाद लिसा और डैनी अलग हो गए। डिवॉर्स के 20 दिन बाद ही लिसा ने सिंगर माइकल जैक्सन संग शादी की। इनकी पहली मुलाकात एक कॉन्सर्ट में हुई थी। साल 1996 में लिसा ने तलाक फाइल किया। इसके बाद उन्होंने John Oszajca से सगाई की, लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया। उन्होंने तीसरी शादी Nicolas Cage से की। दोनों की सादी चार महीने भी नहीं चली थी। लिसा ने चौथी शादी Michael Lockwood से की। हालांकि, शादी के 10 साल बाद इनका भी तलाक हो गया।
बेटे की मौत से लगा था गहरा सदमा
लिसा को एक बात और खाए जाती थी। वो अपने बेटे Benjamin की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। उनके बेटे ने साल 2020 में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। वो सोशल मीडिया पर अक्सर बेटे की फोटो शेयर कर इमोशनल नोट लिखती थीं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…