प्रवासी कामगारों को भी मिलेगा वोटिंग राइट्स, चुनाव आयोग कर रहा है बड़ी तैयारी, राजनीतिक दलों से मांगी राय
Updated on
29-12-2022 06:38 PM
नई दिल्ली: चुनाव आयोग प्रवासी कामगारों को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है। आयोग काम, शिक्षा या अन्य कारणों से अपने गृह प्रदेश से बाहर रह रहे लोगों को रिमोट वोटिंग देने की तैयारी में जुट गई है। इस बारे में राजनीतिक दलों से राय भी मांगी गई है। इस पहल से चुनावों में वोट प्रतिशत पहले से ज्यादा बढ़ने की संभावना को होगी। साथ ही कामगारों को अपने गृह नगर जाए बगैर मतदान देने का अधिकार मिल सकेगा।
भारत निर्वाचन आयोग ने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से गृह नगर से बाहर देश के अन्य इलाकों में बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया है। इस पहल से देश में कहीं से भी अपने अपने गृह और मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा। प्रवासी मतदाताओं को मदतान के लिए वापस अपने गृह राज्य नगर जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
चुनाव आयोग ने बनाई प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
इस पहल को जीवंत रूप देने के लिए आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) डिवलेप की है। यह एक रिमोट बूथ से ही 72 तकनिवार्चन क्षेत्रों का मतदान करा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रोटोटाइप आरवीएम के मद्देनजर राजनीतिक दलों को भी सुझाव के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कानूनी, प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक और टेक्निकल चुनौतियों पर राजनीतिक दलों की राय जानने के लिए एक पत्र भी जारी किया है।
बिहार और यूपी में बढ़ेगा वोट प्रतिशत
प्रवासी कामगारों को रिमोट वोटिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया में शामिल करने की चुनाव आयोग की पहल बिहार और यूपी के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। दरअसल बिहार और यूपी में रहने वाले अधिकांश लोग काम के सिलसिले में अपने प्रदेशों से बाहर हैं। बिहार और यूपी के लोग देश के कोने-कोने में बसे हुए हैं। ऐसे में रिमोट वोटिंग की प्रक्रिया लोकतंत्र में इन लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक बड़ा टूल साबित होगी। प्रवासी कामगारों को मतदान के लिए अपने गृह जनपद जाने की जरूरत नहीं होगी। वह अपनी मौजूदा जगह से ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। ऐसे में बिहार और यूपी के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में पहले की तुलना में ज्यादा वोट प्रतिशत बढ़ेगा।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…