माइक टायसन के लिए रिंग में वापसी नहीं रही यादगार, यूट्यूबर ने एकतरफा मुकाबले में दी मात
Updated on
16-11-2024 05:54 PM
डलास: यूट्यूबर से बॉक्सर बने जेक पॉल ने 58 साल के पूर्व हैवीवेट चैंपियन माइक टायसन को हरा दिया। यह मुकाबला डलास काउबॉय के होम ग्राउंड पर हुआ। पॉल ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की। मुकाबला उतना रोमांचक नहीं रहा, जितनी उम्मीद थी। मुकाबले से पहले दोनों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी। लेकिन, मुकाबले के बाद दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते दिखे। आखिरी घंटी बजने से पहले पॉल ने टायसन को झुककर सम्मान भी दिया।
20 साल बाद रिंग में उतरे टायसन
जजों ने जेक पॉल को 80-72, 79-73 और 79-73 से विजेता घोषित किया। टायसन ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया और कुछ अच्छे पंच भी जड़े, लेकिन बाकी के समय वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। छोटे और कम राउंड होने के बावजूद, 58 साल के टायसन अपने 20 साल के करियर के पहले सैंक्शन्ड प्रोफेशनल फाइट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। पॉल शुरुआत के बाद ज्यादा आक्रामक नजर आये, लेकिन उनके पंच उतने कारगर साबित नहीं हुए। दोनों के बीच उम्र का अंतर फाइट में साफ दिख रहा था।
पहले जुलाई में होना था मुकाबला
टायसन ज्यादातर समय पीछे हटकर पॉल के आने का इंतजार करते रहे। कुछ मौकों पर उन्होंने पलटवार भी किया। टायसन के लिए यह 2005 के बाद पहला सैंक्शन्ड फाइट था। वहीं, पॉल ने चार साल पहले ही बॉक्सिंग शुरू की है। यह मुकाबला पहले 20 जुलाई को होना था, लेकिन टायसन के बीमार होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। टायसन को पेट में अल्सर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…