अशोक गहलोत पर लगाया मंत्री सुमित गोदारा ने गंभीर आरोप, SIR और फोन टैपिंग के मुद्दे पर उलझी राजस्थान की राजनीति
Updated on
16-01-2026 12:35 PM
जयपुर: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि SIR प्रक्रिया को लेकर राजस्थान समेत कई राज्यों में काम जारी है। इसी बीच राजस्थान की सियासत में नया उबाल आ गया है। दरअसल, गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दो पोस्ट किए थे। इसमें उन्होंने बीजेपी सरकार पर 'लोकतंत्र की हत्या करने' के आरोप लगाए थे, इसके बाद सियासी पारा पर उफान पर है।
जानिए क्या लिखा था गहलोत ने
बता दें कि 15 जनवरी 2026 को अशोक गहलोत ने 2 एक्स पोस्ट कर यह दावा किया था कि अनजान व्यक्तियों द्वारा फॉर्म-7 भरकर कांग्रेस समर्थकों के नाम कटवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि BLOs पर दबाव डाला जा रहा है और इनकार करने वाले अधिकारियों को तबादलों की धमकी दी जा रही है।
गहलोत ने आगे लिखा कि उनके खुद के निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा में भी ऐसी कोशिशें हुई हैं। गहलोत ने अधिकारियों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि'सरकारें आती-जाती रहती हैं, नियम विरुद्ध काम करने वालों पर कार्रवाई होगी।
मंत्री गोदारा ने किया पलटवार
इस पर अब कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने पटलवार किया है। गोदारा ने गहलोत को उनके ओएसडी (OSD) के पुराने आरोपों की याद दिलाते हुए संवैधानिक संस्थाओं के अपमान का मुद्दा उठाया है। आज सुबह शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने अशोक गहलोत के बयानों पर जवाबी हमला किया। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती रही है।
गोदारा का कहना है कि SIR की प्रक्रिया भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से संचालित की जाती है, जो एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता. उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद देश में 11 बार SIR हुआ है, जिसमें से 10 बार कांग्रेस शासन के दौरान हुआ. उन्होंने सवाल किया कि क्या उस वक्त भी अधिकारी दबाव में थे? इस दौरान गोदारा ने फोन टैपिंग का मुद्दा उठा कर भी अशोक गहलोत को घेरने की कोशिश की।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…