बिहार के गया में नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
Updated on
25-07-2023 02:22 PM
गया: एक नाबालिग युवती मां-बाप के डांट के डर से घर से भाग गई। युवती मां- बाप की डांट खाने के बाद घर से भाग निकली थी और गया स्टेशन पहुंच गई थी। गया स्टेशन पर ही नाबालिग युवती किसी महिला के झांसे में आ गई। वो महिला उसे ऑटो पर बिठाकर बोधगया ले गई। जहां ऑटो चालक और दोस्त सहित कई लोगों ने नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती को बनारस ले जाने के लिए गया स्टेशन पर पहुंचे। इसी क्रम में गया रेलवे स्टेशन से बच्ची भाग निकली और लोगों की मदद से गया के कोतवाली थाना पुलिस के पास पहुंची। युवती ने थाना पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। उसने बताया की मां-बाप के डांटने पर वो घर से भागी थी। किसी तरह से वो चारों बदमाशों के हाथ लग गई। फिर यह चारों लोगों ने नाबालिग लड़की से गैंग रेप किया। यह सभी लोग बहला फुसलाकर उसे बनारस ले जा रहे थे।
पहले फुसलाया फिर गैंगरेप किया
गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पीड़िता की ओर से एक फर्द बयान में दुष्कर्म की बात बताई गई। इसके बाद 6 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बोधगया के राजापुर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें राजा कुमार, शुभम कुमार ,हर्षित कुमार, जहीर खान उर्फ दीपक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ऑटो चालक के साथ उसके साथी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस घटना में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को उस महिला की भी तलाश है जिसने बच्ची को स्टेशन से दरिंदों के हवाले किया।
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई है। काफी कम मतदान भी हुआ। लेकिन यह उपचुनाव सिर्फ जीत और हार दर्ज करने के लिए ही नहीं जाना…
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की सोशल मीडिया पर लोगों ने क्लास लगा दी है। सोशल मीडिया पर थलपति विजय का एक वीडियो शेयर कर यूजर्स ने उनकी कार्यशैली…
नई दिल्ली, दशकों तक भारत की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में बिजनेस घरानों की वारिस, प्रमोटर परिवारों और कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों का दबदबा रहा। लेकिन अब प्रभाव और सफलता…
नई दिल्ली, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत अब यह तय करेगी…