विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने किया कमाल, 199 किलो वजन उठाकर जीता चांदी का तमगा
Updated on
03-10-2025 03:41 PM
नॉर्वे: स्टार भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार मेडल जीत चुकी हैं। चानू 2017 की विश्व चैंपियन और 2022 की सिल्वर मेडल विजेता हैं, उन्होंने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया।
पिछली बार उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था। उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। थान्याथॉन सुकचारोन ने भी शानदार खेल दिखाया और वह चानू से सिर्फ एक किग्रा पीछे रहीं। इस तरह उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
अनाहाइम में मीराबाई ने जीता था गोल्ड बता दें कि इससे पहले मीराबाई ने साल 2017 में कैलिफोर्निया के अनाहाइम में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद पूरे पांच साल के लंबे इंतजार के बाद वह फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर लौटी हैं। पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद यह मीराबाई चानू के लिए दूसरी बड़ी प्रतियोगिता थी। पेरिस ओलंपिक में मीराबाई चानू ने 199 किलोग्राम का वजन उठाया। इस में स्नैच 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलो का वजन उठाया था, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहते हुए मेडल से चूक गईं थी।
मीराबाई चानू ने जीता 14वां पदक विश्व चैंपियन में सिल्वर जीतने के साथ ही मीराबाई चानू का विश्व स्तर पर 14वां मेडल है। इनमें 2021 तोक्यो ओलंपिक का सिल्वर, तीन कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल (2014 सिल्वर, 2018 और 2022 गोल्ड), पांच कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप मेडल (चार गोल्ड, एक सिल्वर), 2020 एशियन चैंपियनशिप का ब्रॉन्ज और 2016 साउथ एशियन गेम्स का गोल्ड शामिल है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…