Select Date:

मिर्जापुर 3 की शूटिंग हुई पूरी:अली फजल ने लिखा इमोशनल नोट, बोले- इस सीजन का सफर मेरे लिए बहुत अलग और शानदार रहा है

Updated on 05-12-2022 07:48 PM

बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने मिर्जापुर की पूरी टीम के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि इसके तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी हो गई है। साथ ही उन्होंने इमोशनल नोट लिखते हुए कहा कि इस सीजन का सफर उनके लिए बहुत अलग और शानदार रहा है।

पूरी टीम की कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

अली फजल ने लिखा, 'ये मैसेज मेरी सबसे प्यारी टीम के लिए है। मिर्जापुर की दुनिया में आपके द्वारा लाए गए प्यार और कड़ी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मिर्जापुर सीजन 3 का सफर मेरे लिए बहुत अलग और शानदार रहा है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं और गुड्डू पंडित उन सेट्स पर काम करने वाले व्यक्ति से प्रेरणा हासिल करते हैं।'

मैं अपने को-एक्टर्स से बहुत प्यार करता हूं

अली फजल ने आगे लिखा, 'ये इस सीरीज के बाकी दो सीजन का एक्सपीरियंस भी मेरे लिए कुछ ऐसा ही था। हो सकता है कि आपको इसका एहसास न हो, लेकिन आप सभी ने मेरी इस तरह से बहुत मदद की है, जिसे मैं लिख नहीं सकता। ये मेरे को-एक्टर्स के लिए- आप जानते हैं कि आप सबसे अच्छे हैं और आपको पता होना चाहिए कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अंत में मैं अमेज़न और एक्सेल को धन्यवाद कहना चाहता हूं।'

अफगान ड्रीमर्स में दिखाई देंगे अली

अली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अनाउंसमेंट की थी कि वो जेरार्ड जेम्स बटलर की एक्शन फिल्म कंधार में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज के लिए तैयार है। जिसके बाद अली अफगान ड्रीमर्स में भी दिखेंगे। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा अली जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 में भी नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.