Mirzapur फिल्म में होगी 'पंचायत' वाले सचिव जी की एंट्री! जानिए, किसका कटा पत्ता, किस रोल में दिखेंगे जीतू भैया
Updated on
16-07-2025 01:50 PM
फेमस वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब फिल्मी पर्दे पर उतरने की तैयारी में है। बता दें कि इस सीरीज को अब फिल्म में बदला जा रहा है जिसमें अब लीड रोल में 'पंचायत' वाले सचिव जी यानी जितेन्द्र कुमार भी नजर आएंगे।
याद दिला दें कि इस सीरीज में लीड रोल में गुड्डू और बबलू पंडित के रोल में अली फजल और विक्रांत मैसी नजर आए थे। जब इस फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हुई तो खबर ये थी कि फिल्म में भी यही दोनो लीड रोल में दिखेंगे। हालांकि, अब खबर है कि विक्रांत मैसी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
इसमें 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी!
काफी समय पहले इस सीरीज को फिल्म में बदलने को लेकर अनाउंस किया जा चुका है। अब इस फिल्म में एक बड़ा चेंज फैन्स को देखने को मिलेगा। खबर है कि विक्रांत मैसी की जगह अब इसमें 'पंचायत' के जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी भी नजर आनेवाले हैं। दरअसल वजह ये बताई जा रही है कि विक्रांत मैसी अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं और इसी वजह से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी है।
मेकर्स ने इसे लेकर अभी कुछ अनाउंस नहीं किया
कहा जा रहा है कि विक्रांत के पीछे हटने के बाद मेकर्स ने जीतू भैया यानी जितेन्द्र कुमार पर अपना दांव लगाया है। चूंकि 'पंचायत' से इन्हें ओटीटी पर काफी पॉप्युलैरिटी और लोगों का प्यार भी मिला है, इसलिए मेकर्स ने इसे भुनाने का फैसला ले लिया है । तो अब माना जा रहा है कि इस फिल्म में बबलू पंडित के रूप में सचिव जी नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसे लेकर अभी कुछ अनाउंस नहीं किया है।
पंचायत' में लोग इन्हें सचिव जी कहकर ही पुकारते हैं
बात अगर जितेंद्र कुमार की करें तो उन्होंने एक शहरी किरदार के रूप में 'पंचायत' सीरीज में गांव के लोगों के साथ उनके रंग में ढलते हुए लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। 'पंचायत' में लोग इन्हें सचिव जी कहकर ही पुकारते हैं और आम पब्लिक भी इन्हें इस नाम से पुकारना पसंद कर रही है।
मुंबई और बनारस के रियल लोकेशन पर होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मिर्जापुर की शूटिंग मुंबई और बनारस के रियल लोकेशन पर होगी ताकि इससे कहानी में गहराई नजर आए। वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में भी इसकी शूटिंग होनी है जिसमें संभवतः जोधपुर या जैसलमेर जैसी जगहें शामिल हो सकती हैं।
अली फजल का नहीं मिल रहा था डेट
हालांकि, इन सबके अलावा फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस को अभी भी फाइनल किया जाना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सोनम बाजवा और सोनल चौहान जैसे नाम की चर्चा है। कहा जा रहा है कि अली फजल के बाकी कमिटमेंट्स की वजह से इसकी शूटिंग में देरी हो रही थी लेकिन अब डेट्स मिल गए हैं। अब फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होनी की खबर है जो पहले मुंबई में और फिर बनारस और राजस्थान में होगी।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…