'मिशन इम्पॉसिबल 8' ने बनाया कमाई का बंपर रिकॉर्ड, गदगद Tom Cruise बोले- इतिहास रच दिया, हर एक फैन को थैंक यू
Updated on
28-05-2025 02:07 PM
हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज की हालिया फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का आभार जताते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है।
'वेराइटी' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिशन इम्पॉसिबल 8' ने 23 मई को अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में रिलीज के बाद तीन दिनों के अपने पहले वीकेंड और चौथे दिन की छुट्टी को जोड़कर 1711.97 करोड़ रुपये (200 मिलियन डॉलर) की कमाई की है। इसने अकेले अपने घरेलू बाजार यानी अमेरिका में तीन दिनों में 539.44 करोड़ रुपये (63 मिलियन डॉलर) और चार दिनों में 659.33 करोड़ रुपये (77 मिलियन डॉलर) बिजनस किया है।
'इतिहास की किताबों में दर्ज होने वाला वीकेंड'
टीम का आभार जताते हुए Tom Cruise सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'यह वीकेंड इतिहास की किताबों में दर्ज होने वाला वीकेंड रहा। हर फिल्म निर्माता, हर कलाकार, हर क्रू मेंबर और स्टूडियो में काम करने वाले हर व्यक्ति को बधाई और धन्यवाद।'
हर एक का टॉम ने शुक्रिया अदा किया
निर्माताओं की सराहना करते हुए 62 साल के टॉम ने कहा, 'हर थिएटर और हर कर्मचारी को जो इन कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करता है, धन्यवाद। पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस में काम करने वाले हर व्यक्ति को, आपकी कई सालों की साझेदारी और समर्थन के लिए धन्यवाद।'
'दुनियाभर के दर्शकों को धन्यवाद'
उन्होंने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'सबसे बढ़कर दुनियाभर के दर्शकों का धन्यवाद - जिनकी हम सभी इज्जत करते हैं और जिनका मनोरंजन करना हम सभी को पसंद है।'
'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' भारत में तय समय से छह दिन पहले रिलीज हुई है। पहले फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग' प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…