मिचेल स्टार्क वाइफ का इंटरव्यू ले रहे थे पड़ गई 'डांट' जवाब सुनकर बोलती हुई बंद!
Updated on
08-02-2024 02:06 PM
सिडनी: मिचेल स्टार्क और एलिसा हिली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की दो बड़े स्टार हैं। एलिसा हिली महिला टीम की कप्तान हैं। वहीं मिचेल स्टार्क अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में स्टार्क की ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में वापसी हुई है। फिलहाल स्टार्क ब्रेक पर हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच में स्टार्क कमेंट्री करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने अपनी वाइफ एलिसा हिली का इंटरव्यू भी किया, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कमेंट्री करते हुए स्टार्क ने एलिसा हिली से किम गार्थ को लेकर सवाल पूछा। स्टार्क एलिसा से पूछा कि किम गार्थ की गेंद को कुछ ज्यादा ही आगे फेंक रही थी। इस पर बैंटर के अंदाज में एलिसा ने अपनी गेंदबाज का बचाव करते हुए कहा कि, 'ये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की नेचुरल लेंग्थ है। एलिसा हिली ने जिस डांटने के अंदाज में यह जवाब दिया यह सुनकर मिचेल स्टार्क और उनकी साथी कमेंटेटर हंसने लगीं और फिर आगे वह कुछ नहीं बोल पाए।
ऑस्ट्रेलिया को मिली मैच में हार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम निराशाजनक हार मिली। मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 29.3 ओवर में 149 रनों पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हिली भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं। हिली 10 गेंद का सामना करते हुए सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गई थी। इसके बाद विकेट गिरने का जा जो सिलसिल शुरू हुआ वह फिर रुकने का नाम लिया और इस कारण ऑस्ट्रेलिया को करारी हार मिली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…