मीठी नदी घोटाला: डिनो मोरिया पहुंचे ED ऑफिस, 65 करोड़ के स्कैम में हुई पूछताछ, घर पर छापे के बाद अब दर्ज हुआ बयान
Updated on
12-06-2025 02:45 PM
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी की सफाई घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) के मुंबई ऑफिस में देखा गया। इस केस की चल रही जांच के बीच एक्टर को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।
Dino Morea जब ED ऑफिस के बाहर पहुंचे तो मीडिया ने उनसे रिएक्शन लेने की कोशिश की। इस दौरान वो मुस्कुराते हुए नजर आए। हालांकि, उन्होंने सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए जल्दी से बैलार्ड पियर में ईडी ऑफिस के अंदर जाते देखा गया।
डिनो के भाई सैंटिनो ने अरेस्ट किए गए बिचौलिए केतन कदम की वाइफ पुनीता केतन कदम के साथ मिलकर 'यूबीओ राइडज प्राइवेट लिमिटेड' नाम की इलेक्ट्रिक कार्ट कंपनी की सह-स्थापना की थी। कदम ने कथित तौर पर करोड़ों रुपये के मीठी नदी के गाद निकालने के घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई है। तब ईडी ने डिनो को तलब किया था।
केतन कदम के साथ है रिश्ता
हालांकि, डिनो के पास फर्म में कोई आधिकारिक पद नहीं था, लेकिन दो दशकों से अधिक समय तक कदम के साथ उनके पर्सनल रिश्ते के कारण वे ईडी की जांच के दायरे में आ गए। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या 'यूबीओ राइडज' से जुड़े निवेश और अन्य संपत्तियों को इस घोटाले से मिली आय से बनाया गया है। कथित तौर पर ये घोटाला 65 करोड़ का है। हालांकि, डिनो ने अभी तक इस मामले में अपनी कोई भागीदारी पर बयान नहीं दिया है।
'हाउसफुल 5' में नजर आए डिनो
वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'हाउसफुल 5' में देखा गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस सहित तकरीबन 19 सितारे हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…