Select Date:

केजरीवाल की रैली में 20 नेताओं का मोबाइल चोरी:MCD चुनाव को लेकर रोड शो कर रहे थे CM

Updated on 01-12-2022 05:11 PM

दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर AAP नेता लगातार चुनाव पचार कर रहे हैं। बुधवार को CM अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कई इलाकों में रोड शो किया। इस दौरान करीब 20 नेताओं का मोबाइल चोरी हो गया। मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

मलका गंज इलाके में हुई चोरी
दरअसल, यह घटना उस समय घटी जब मलका गंज इलाके में CM केजरीवाल चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनके साथ AAP के कई विधायक और नेता मौजूद थें। आप की इसी रैली के दौरान चोरों ने कुछ नेताओं के मोबाइल लूट लिए। उत्तरी जिला के डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कल्शी ने बताया कि CM केजरीवाल की रैली में कई विधायकों और पार्षदों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थीं। मामले में विधायक अखिलेश त्रिपाठी, आप नेता गुड्डी देवी और विधायक सोमनाथ भारती के सचिव ने थाने में केस दर्ज कराया था।

केजरीवाल बोले- जनता काम करने वालों का चुनेगी
मलका गंज में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता काम रोकने वालों की जगह काम करने वालों को चुनेगी। केजरीवाल ने कहा- बीते आठ सालों में भाजपा और केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक, CCTV प्रोजेक्ट और योगशाला समेत दिल्ली सरकार के दूसरे काम को रोका है। 15 साल निगम में राज करने के बाद भी भाजपा के पास गिनाने के लिए एक भी काम नहीं है, जबकि दिल्ली सरकार ने उन सारे को कामों को करके दिखाया है, जिसका उन्होंने वादा किया था।

250 वार्डों वाली दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देरी हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी।

दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान पिछले मंगलवार को एक महिला ने CM केजरीवाल से सवाल किया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहना। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा- अभी ठंड नहीं आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.