मोदी 3.0 सरकार का पहला फैसला, पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी, नौ करोड़ से अधिक किसानों को होगा फायदा
Updated on
10-06-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कार्यभार संभाल लिया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने पहला फैसला किसानों के हित में लिया है। मोदी ने पीएम किसान निधि (PM Kisan Nidhi) की 17वीं किस्त जारी कर दी है। इससे 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। इस किस्त के तहत करीब 20,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में जारिए किए जाएंगे। पीएम किसान निधि से जुड़ी फाइल पर साइन करने के बाद मोदी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह किसान कल्याण के लिए समर्पित है। पदभार संभालने के बाद पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए किया गया है। हम आने वाले समय समय में किसानों और कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए और कदम उठाएंगे।
यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। इससे पहले इसकी 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी। पीएम किसान निधि के तहत देश की छोटे और सीमांत किसानों को साल में तीन किस्तों में 2,000-2000 रुपये दिए जाते हैं। इस तरह उन्हें साल में कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। आपको 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं आप घर बैठे इसका पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है।
ई-केवाईसी
धोखाधड़ी को रोकने के लिए और अपात्र किसानों की पहचान करने के लिए ई-केवाईसी को शुरू किया गया है। वहीं अगर आप तय समय तक भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत इस काम को करवाना जरूरी है। अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…