Select Date:

मोदी सरकार ने तेल कंपन‍ियों को दी बड़ी राहत? अब सस्‍ता होगा पेट्रोल-डीजल

Updated on 16-12-2022 05:56 PM
प‍िछले कुछ द‍िनों से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट में कमी दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही अब केंद्र सरकार ने तेल कंपन‍ियों को बड़ी राहत दी है. सरकार की तरफ से डीजल और एव‍िएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले व‍िंडफॉल टैक्‍स में कटौती की गई है. सरकार की तरफ से जारी नोट‍िफ‍िकेशन के अनुसार घरेलू फर्मों की तरफ से उत्‍पाद‍ित कच्‍चे तेल पर टैक्‍स को घटाकर 1700 रुपये प्रत‍ि टन कर द‍िया गया है. मौजूदा समय में यह 4900 रुपये टन था.

5 रुपये लीटर से घटाकर 1.5 रुपये लीटर क‍िया
इसके अलावा एटीएफ (ATF) पर व‍िंडफॉल टैक्‍स 5 रुपये प्रत‍ि लीटर से घटाकर 1.5 रुपये लीटर कर द‍िया गया है. सरकार की तरफ से पेट्रोल पर क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया है. पेट्रोल पर जीरो व‍िंडफॉल टैक्‍स लगता है, इसे ही बरकरार रखा गया है. हाई स्‍पीड डीजल पर व‍िंडफॉल टैक्‍स को 8 रुपये से घटाकर 5 रुपये कर द‍िया गया है.

डीजल पर 13 रुपये की एक्‍सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी
इससे पहले 1 जुलाई को पेट्रोल-एटीएफ (ATF) पर 6 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रत‍ि लीटर की एक्‍सपोर्ट ड्यूटी लगाई गई थी. इसके साथ ही कच्‍चे तेल के घरेलू उत्‍पादन पर 2323250 रुपये प्रत‍ि टन का व‍िंडफॉल टैक्‍स (Windfall Tax) लगाया गया था.

क्‍या होता है व‍िंडफॉल टैक्‍स
दरअसल, व‍िंडफॉल टैक्‍स को क‍िसी खास पर‍िस्‍थ‍ित‍ि या स्‍थ‍ित‍ि में लगाया जाता है. इसे उस स्‍थ‍िति में जाता है जब क‍िसी कंपनी या इंडस्‍ट्री को काफी फायदा होता है. आसान शब्‍दों में इसे इस तरह भी कह सकते हैं क‍ि जब कंपनी को कम मेहनत में अच्‍छा फायदा होता है तो सरकार की तरफ से व‍िंडफॉल टैक्‍स लगाया जाता है.

ब‍िना व‍िशेष अत‍िर‍िक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क के रूप में लगाए गए व‍िंडफॉल टैक्‍स का मकसद घरेलू तेल उत्‍पादकों द्वारा कमाए गए लाभ को अब्‍जार्ब करना होता है. सरकार की तरफ से हर 15 द‍िन पर इसकी समीक्षा की जाती है. समीक्षा के आधार पर इसे घटाया या बढ़ाया जाता है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.