Select Date:

मोदी, गुलाब... फिर बैठी BJP की 'टीम-15' और ऑन कर दी गई जीत की वह मशीन!

Updated on 28-01-2023 06:39 PM
पिछले साल नवंबर की बात है। 'टाइम्स नाउ' का समिट था। अमित शाह से वह सवाल पूछा गया था जिसका जवाब 10 साल से BJP विरोधी खेमा दूरबीन लेकर ढूंढ रहा है। जिसे पाने के लिए राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर छान आए हैं। सवाल था- क्या आप चुनाव जीतने की मशीन साथ लेकर चलते हैं?BJP के पास ऐसा कौन सा नुस्खा है कि वह चुनाव मैदान में तेजी से निकल पड़ती है और कारपेट बॉम्बिंग शुरू कर देती है? अमित शाह ने जवाब जरा घुमाकर दिया था। वह बात को जनसंघ के उन कड़की वाले दिनों तक ले गए थे, जब एक सीट की जीत भी उत्सव थी। और फिर अपनी पार्टी की विचारधारा की वह 'मायावी' लाइन दिखाई, जिसके आगे-पीछे कांग्रेस 2014 से भ्रमित होकर घूम रही है। हाथ जला रही है।

BJP ने जीत की मशीन यहां रखी है

तो शुक्रवार शाम दिल्ली के उस जगह का दृश्य देखिए जहां BJP ने जीत की यह मशीन रखी है। यही वह वर्कशॉप है जहां BJP अपनी गाड़ी मे वह ईंधन डालती है, जिसका तोड़ किसी के पास नहीं है। पिछले 9 सालों से उसकी रफ्तार कोई पकड़ नहीं पा रहा। BJP की जीत कहां से निकलती है, इसका इशारा ये तस्वीरें करती हैं। विपक्ष को इन्हें जरूर देखना चाहिए। खासकर इसकी टाइमिंग, गर्मजोशी, अनुशासन...।

पूरब में कमल खिलाने का प्लान तैयार

6A, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग। कल वे 15 वहां फिर जुटे। नड्डा हाथ में गुलाब लिए खड़े हैं। वह अभी-अभी कार से उतरे PM मोदी की तरफ बढ़ते हैं। गुलाब उन्हें देते हैं। हाथ में गुलाब है, पर चक्रव्यूह कमल खिलाने का रचा जाना है। चुनावी चक्रव्यूह रचने वाले बाकी 13 सदस्य एक बड़ी सी आयताकार मेज में बैठे हैं या बैठ रहे हैं। BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में एक बार फिर जीत का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया जाता है।

BJP की बोर्ड परीक्षा और मोदी के मंत्र

PM मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा में बैठने जा रहे बच्चों को पास होने का मंत्र दिया था। पर उनकी पार्टी के लिए भी यह एग्जाम का वक्त है। 2024 में बोर्ड है। नौ सेमेस्टर इस साल होने हैं। अगले महीने से पहले तीन- त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड के पेपर हैं।

इस बार क्लास का अव्वल छात्र कौन?

त्रिपुरा दांव पर है। छोटा राज्य है, पर मोटिवेशन का डोज यहीं से मिलना है। बीजेपी को भी और विपक्ष को भी। क्लास में 25 साल से अव्वल आ रहे छात्र वाम मोर्चा को 2018 में BJP ने हैरान किया था। BJP डिक्सटिंशन के साथ पास हुई थी। किसी जमाने में लेफ्ट से पहले कांग्रेस क्लास का सबसे होनहार छात्र था। पर उसकी गति अब दूसरी है। इस बार लेफ्ट के साथ उसे एक बेंच में एक चौथाई से भी कम जगह पर बैठना पड़ा है। सब वक्त का खेल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.