Select Date:

मोदी जी आपके नाम पर लूट हो रही... 'नेपाल के केजरीवाल' ने लगाई गुहार, जानें पूरा विवाद

Updated on 07-02-2023 06:02 PM
काठमांडू: नेपाल में पुष्‍प कमल दहल प्रचंड सरकार के बने अभी कुछ महीने हुए हैं कि सत्‍तारूढ़ गठबंधन में दरार पड़ गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने रविवार को पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली सरकार को छोड़ने का फैसला कर लिया। इसकी वजह यह थी कि पीएम दहल ने आरएसएपी के अध्यक्ष रबी लमिछाने को फिर से गृहमंत्री के रूप में नियुक्त नहीं करने का फैसला किया है। नेपाल के 'केजरीवाल' कहे जाने वाले लमिछाने ने भारतीय पीएम मोदी से भी विशेष रूप से गुहार लगाई है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी आपके नाम पर नेपाल में लूट हो रही है, इसलिए एजेंटों के जरिए कूटनीति नहीं करें।

लमिछाने ने कहा, 'मोदी जी, आपके नाम पर लोग यहां पर लूट मचा रहे हैं, वे भारत और नेपाल के रिश्‍ते को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। कृपया मोदी जी आप आपके एजेंट के नाम पर जो लोग यहां काम कर रहे हैं, उनके ऊपर भरोसा करना बंद करिए। आप एक सीधी बातचीत के लिए आगे बढ़‍िए। कृपया उन लोगों को रोकिये जो भारतीय रुख का असली जानकार होने का दावा करते हैं।' लमिछाने ने कहा, 'अगर आप वास्‍तव में भरोसा करते हैं कि नेपाल और भारत एक बेहतर रिश्‍ते के हकदार हैं तो किसी मध्‍यस्‍थ, पत्रकार, एजेंट या पब्लिशर को तैनात मत करिए।

आरएसपी का प्रचंड सरकार को छोड़ने का फैसला


इससे पहले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने रविवार को प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार को छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि दहल ने आरएसपी के अध्यक्ष रबी लमिछाने को फिर से गृहमंत्री के रूप में नियुक्त नहीं करने का फैसला किया था। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी सदस्य और शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री शिशिर खानल ने कहा कि वसुंधरा में पार्टी कार्यालय में हुई आरएसपी की केंद्रीय समिति की बैठक में सरकार छोड़ने का फैसला किया गया।

आरएसपी नेताओं ने कहा, दहल के नेतृत्व वाली कैबिनेट में जगह बनाने वाले पार्टी नेता- मंत्री खनाल, श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री डोल प्रसाद आर्यल और स्वास्थ्य और जनसंख्या राज्यमंत्री तोशिमा कार्की अपने पद छोड़ देंगे। हालांकि, पार्टी दहल सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी। लामिछाने ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपना मंत्रिस्तरीय पोर्टफोलियो खो दिया, जिसमें कहा गया था कि संसदीय चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने जो नागरिकता प्रमाणपत्र पेश किया था, वह अमान्य था। संघीय चुनावों में 20 सीटें जीतने के बाद लामिछाने की आरएसपी संसद में चौथी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.