Select Date:

उज्बेकिस्तान में पुतिन से मिलेंगे मोदी:SCO समिट के दौरान समरकंद में होगी मुलाकात, यूक्रेन जंग और फूड सिक्योरिटी पर बातचीत मुमकिन

Updated on 13-09-2022 06:35 PM

उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में 15 और 16 सितंबर को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी SCO की मीटिंग होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें हिस्सा लेंगे। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से उनकी मुलाकात होगी। माना जा रहा कि दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन जंग और फूड सिक्योरिटी जैसे अहम मसलों पर बातचीत हो सकती है।

SCO समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी हिस्सा लेंगे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि मोदी इन दोनों नेताओं से आपसी बातचीत करेंगे या नहीं।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से भी मिलेंगे
न्यूज एजेंसी ने भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से कहा कि मोदी की दो द्विपक्षीय मुलाकातें तय हैं। पहली- रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ और दूसरी मेजबान उज्बेक राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ। दोनों ही मुलाकातें SCO समिट के इतर यानी अलग होंगी।

फरवरी में रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई थी और यह अब तक जारी है। दोनों पक्षों को काफी नुकसान हुआ है। शुरुआती बढ़त के बाद हालिया दिनों में रूसी सेना को यूक्रेन के उत्तरी हिस्से में काफी नुकसान उठाकर पीछे हटना पड़ा है। दूसरी तरफ, इस जंग की वजह से फूड क्राइसिस गहरा गया है। मोदी और उज्बेक राष्ट्रपति यूक्रेन के मसले पर पुतिन के साथ मिलकर कुछ ठोस पहल कर सकते हैं।

कुछ और मुलाकातें मुमकिन
सूत्रों के मुताबिक, मोदी और पुतिन के बीच रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद कई बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। जंग के शुरू होने के बाद दोनों पहली बार आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। उज्बेकिस्तान में इंडियन एम्बेसेडर मनीष प्रभात के मुताबिक, मोदी कुछ और नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। अब तक यह साफ नहीं है मोदी चीनी राष्ट्रपति और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे या नहीं। भारतीय विदेश मंत्रालय भी इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रहा है।

एक और मुलाकात पर दुनिया और खासतौर पर अमेरिका की नजरें रहेंगी। जिनपिंग और पुतिन के बीच बातचीत का ऐलान दोनों देशों ने कर दिया है। दोनों ही देशों से अमेरिका की ठनी हुई है। ऐसे में SCO प्लेटफॉर्म इस बार वर्ल्ड ऑर्डर को प्रभावित कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.