Select Date:

मोदी के ‘हनुमान’ ने गले मिलने के बाद बढ़ाया ‘आकार’, जानिए चाचा के सामने कैसे चिराग ने गाड़ दिया झंडा

Updated on 19-07-2023 01:01 PM
पटना: खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दरअसल कल एनडीए की बैठक थी। जिसमें चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से बुलाए गए थे। लेकिन इस दौरान वह बिल्कुल भगवान राम के हनुमान की तरह ही प्रधानमंत्री मोदी के गले लगे नजर आए। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हनुमान को गले लगाया। उसके बाद चिराग पासवान ने भी हनुमान ने भी अपना आकार बड़ा लिया है।

मोदी का आशीर्वाद मिलते ही चिराग ने बढ़ाया आकार

भगवान राम के हनुमान की तरह मोदी के हनुमान ने भी उनसे आशीर्वाद मिलते ही अपना आकार बड़ा लिया। चिराग पासवान ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान कर दिया है कि हाजीपुर लोकसभा सीट अब उनकी ही है। इस मुलाकात के ठीक बाद चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी को यह बता दिया की हाजीपुर की सीट से यदि एनडीए का कोई प्रत्याशी उतरता है। तो वह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की पार्टी का ही होगा। यानी सीधे-सीधे उन्होंने चाचा को चुनौती दे दी है। और यह ऐलान भी कर दिया है। उनके चाचा पशुपति पारस की नहीं है।


चाचा के सामने ही भतीजे ने गाड़ दिया झंडा


दरअसल कल एनडीए की बैठक होने वाली थी। जिसमें चाचा और भतीजे दोनों को निमंत्रण भेजा गया था। चिराग पासवान पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हनुमान की तरह गले मिलते नजर आए। इसके बाद वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आसपास की रहे। चाचा पशुपति पारस इसमें कहीं पीछे रह गए। जिसका फायदा अब चिराग को मिलता नजर आ रहा है। राजनीतिक हलकों में अब इस बात की चर्चा है कि चिराग पासवान ने अपनी सभी परंपरागत सीटों पर दावा ठोका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का आश्वासन दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनके लिए अपनी परंपरागत सीटों को उनकी झोली में जरूर डालेंगे। गले मिलते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिराग के दावों पर संतुष्ट नजर आए। अब चाचा के चेहरे पर उनके चेहरे की मायूसी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था की भतीजे ने चाचा के सामने ही झंडा गाड़ दिया है। और अब हाजीपुर की लोकसभा सीट पशुपति पारस की नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.