Select Date:

मोहम्मद रिजवान ने ऑटोग्राफ देते-देते पैर से उठाया पाकिस्तान का झंडा

Updated on 28-09-2022 05:54 PM

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक बहुत ही बड़ी गलती ऑन कैमरा कर दी और अब ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है। इस वीडियो को जो भी पाकिस्तानी फैन देखेगा, उसका खून खौलना तय है, क्योंकि जब रिजवान अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे तो उन्होंने अनजाने में एक बड़ी गलती कर दी, जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है।

दरअसल, ऑटोग्राफ देते-देते मोहम्मद रिजवान ये भूल गए कि वे अपने पैर से पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा उठा रहे हैं। उनको इस बात का ज्ञान बाद में भी नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी फैंस द्वारा सौंपे गए कैप, टीशर्ट और फ्लैग पर अपना ऑटोग्राम दिया और उन्हें वापस उन्हीं को दे दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें पाकिस्तानी नागरिकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। 

यह वीडियो रविवार की रात को कराची में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के बाद का है, जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतक जड़ा था, लेकिन हैरिस रऊफ की गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को जीत मिली थी। इसी मुकाबले के बाद रिजवान ने फैंस को उनके कैप, टी शर्ट और झंडे पर ऑटोग्राफ दिए, जिन्हें स्टैंड से उनकी तरफ फेंका जा रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.