विराट कोहली की आरसीबी को IPL चैंपियन बनाएगा मोहम्मद रिजवान का कोच, PSL में बोली थी तूती
Updated on
04-08-2023 03:25 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और उसके स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को नया हेड कोच मिल गया है। फ्रेंचाइजी ने माइक हेसन और संजय बांगड़ का कार्यकाल खत्म होने के बाद एंडी फ्लावर को मुख्य कोच घोषित किया है। एंडी जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैं, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस के कोच हैं। उनकी कोचिंग में मुल्तान ने 2021 PSL का खिताब जीता था।
इंग्लैंड को 2010 में बनाया था टी-20 वर्ल्ड कप का विनर एंडी ने एक दशक से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीमों को कोचिंग दी है। उस दौरान उन्होंने पीएसएल, द हंड्रेड, आईएलटी20, टी10 जीता है। वह इंग्लैंड के लिए बेहद सफल कोच रहे। उनकी कोचिंग में ही इंग्लैंड ने 2010 में टी20 विश्व कप जीता था, जबकि टेस्ट में भी नंबर 1 वन टीम बनी थी। वह आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी भी हैं।
ऐसा रहा है एंडी फ्लावर का इंटरनेशनल करियर दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक एंडी ने 63 टेस्ट मैचों में 12 शतक जड़े, जबकि 51.54 की औसत से 4794 रन बनाए। उनके नाम 213 में 6786 रन दर्ज हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। आरसीबी ने क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच संजय बांगर के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। वे पिछले 4 सीजन से टीम के साथ थे। चुनौती स्वीकार है, RCB को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा: एंडी फ्लावर इस मौके पर एंडी फ्लावर ने कहा- मुझे आरसीबी में शामिल होने पर वास्तव में गर्व है। आरसीबी के पास बेजोड़ प्रशंसक हैं और मैं अगले सीजन में चिन्नास्वामी के माहौल का पूरी तरह से अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मैं माइक हेसन और संजय बांगड़ के काम को पहचानता हूं। मैं आरसीबी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की चुनौती के लिए तत्पर हूं। मैं फाफ के साथ फिर से जुड़ने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हूं। हमने पहले भी एक साथ बहुत अच्छा काम किया है।
कोहली और RCB को पहली ट्रॉफी का इंतजार उल्लेखनीय है कि फ्रेंचाइजी को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे विराट कोहली का सपना 2016 में उस वक्त टूट गया था, जब डेविड वॉर्नर ने अकेले दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी मुकाबले में जीत दिलाई थी। इसी वजह से तमाम उपलब्धियों के बावजूद विराट कोहली के आईपीएल करियर को कमतर आंका जाता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…