IPL 2026 से पहले मोहम्मद शमी हुए ट्रेड, लखनऊ सुपर जायटंस ने करोड़ों में अपनी टीम में किया शामिल
Updated on
15-11-2025 04:33 PM
नई दिल्ली: IPL 2025 के लिए खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर तेजी से चल रहा है। कई बड़े नाम रिटेंशन डेडलाइन डे (15 नवंबर) पर नई टीमों के साथ जुड़ गए हैं। मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। LSG ने शमी के अलावा मुंबई इंडियंस के अर्जुन तेंदुलकर को भी ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। शमी जैसे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज का LSG में जाना टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मजबूती साबित हो सकता है।
IPL में कैसा रहा शमी का प्रदर्शन
मोहम्मद शमी किसी भी टीम के लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में 119 मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 133 विकेट झटके हैं। मोहम्मद शमी का प्रदर्शन लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कमाल का रहा है। उन्होंने इस वेन्यू पर वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कमाल की गेंदबाजी की थी। शमी के अलावा भी आईपीएल में कुछ अहम ट्रेड हुए हैं। आइए उन पर भी एक नजर डालते हैं।
CSK और RR के बीच मेगा-स्वैप
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सबसे बड़ी अदला-बदली हुई है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन CSK में चले गए हैं, जबकि CSK के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन अब RR का हिस्सा होंगे। इस डील के तहत, सैमसन 18 करोड़ रुपये के अपने मौजूदा शुल्क पर ही ट्रेड हुए हैं, जबकि जडेजा की फीस 18 करोड़ से 14 करोड़ रुपये कर दी गई है। सैमसन का CSK में जाना और जडेजा-करन का RR में जाना दोनों टीमों के लिए एक बड़ा उलटफेर है।
अन्य महत्वपूर्ण ट्रेड
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स से दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज डोनोवन फेरेरा को 1 करोड़ रुपये के नए ट्रांसफर शुल्क पर लिया है। इसके साथ ही, नीतीश राणा को 4.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया गया है। पहले आई खबरों के मुताबिक, स्पिनर मयंक मार्कंडे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से वापस मुंबई इंडियंस (MI) में लौट आए हैं, जो उनके पुराने फैंस के लिए खुशी की बात है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…