Select Date:

रीना रॉय से तलाक के 30 साल बाद मोहसिन खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इंसान से शादी की, रूप नहीं देखा

Updated on 16-03-2023 10:39 PM
बीते जमाने की मशूहर एक्ट्रेस रहीं रीना रॉय ने उस समय हलचल मचा दी थी, जब उन्होंने अपने करियर के पीक पर 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी। शादी करने के बाद रीना रॉय ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और पाकिस्तान में रहने लगी थीं। लेकिन बाद में रीना रॉय और मोहसिन खान का तलाक हो गया और एक्ट्रेस 1992 में वापस इंडिया लौट आईं। वापस आने के बाद रीना रॉय ने बताया था कि कैसे उन्हें बेटी की कस्टडी के लिए भी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। उन्होंने मोहसिन खान से तलाक की वजह भी बताई थी। अब कई साल बाद मोहसिन खान ने रीना रॉय से शादी और तलाक पर चुप्पी तोड़ी है।
Mohsin Khan ने हाल ही दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने Reena Roy से शादी से पहले उनकी एक भी फिल्म नहीं देखी थी। वह कभी भी खूबसूरती से प्रभावित नहीं थे। बल्कि उनके लिए इंसान की सीरत और अच्छाई मायने रखती है। मोहसिन खान ने यह भी बताया कि क्या कभी उन्हें इस बात का पछतावा हुआ कि उन्होंने रीना रॉय से शादी की।

बेटी की कस्टडी के लिए लड़ाई

'जी स्पोर्ट्स' को दिए इंटरव्यू में मोहसिन खान ने रीना रॉय को लेकर दिल खोलकर बात की। मोहसिन खान से शादी के बाद रीना रॉय ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जन्नत रखा। लेकिन तलाक के बाद रीना रॉय ने नाम बदलकर सनम रख दिया। रीना रॉय को बेटी की कस्टडी पाने के लिए साधु-संतों तक की शरण लेनी पड़ी थी। भले ही अब रीना रॉय और मोहसिन खान का रिश्ता नहीं है, लेकिन उनकी बेटी और मोहसिन खान अभी भी संपर्क में हैं। मोहसिन खान ने बाद में दूसरी शादी कर ली और अभी कराची में रहते हैं। जबकि सनम मम्मी रीना रॉय के साथ इंडिया में रहती हैं।

रीना रॉय से शादी का पछतावा? यह बोले मोहसिन

रीना रॉय और उनसे शादी के बारे में मोहसिन खान ने कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने एक इंसान से शादी की थी। मैंने यह नहीं देखा कि वह कौन थी या किस रूप में थी। बाद में मैंने फैसला किया था कि मैं पाकिस्तान में ही रहूंगा। हालांकि मैं इंग्लैड खेलने गया था, लेकिन मैं पाकिस्तान में ही रहना चाहता था। मैंने शादी से पहले रीना की कोई फिल्म नहीं देखी थी। कोई इस बात पर विश्वास नहीं करता, लेकिन मैं अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं। मैं फिल्म नहीं देखता। बहुत ही कम देखता हूं। अगर मैं घर से निकल रहा हूं और टीवी पर अमिताभ बच्चन की किसी फिल्म का सीन चल रहा है तो मैं रुक जाता हूं और कुछ मिनट तक देखता हूं। पर वैसे मैंने कभी फिल्में नहीं देखीं। मैं कभी भी सुंदरता से प्रभावित नहीं रहा। मैंने एक अच्छे इंसान को पसंद किया था।'

मोहसिन खान ने भी कीं फिल्में

मालूम हो कि मोहसिन खान ने भी कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया था। इसीलिए लोग हैरान होते हैं, जब मोहसिन कहते हैं कि वह फिल्में नहीं देखते। मोहसिन खान 1989 में जेपी दत्ता की फिल्म 'बंटवारा' में नजर आए थे। मोहसिन खान 'फतह', 'गुनाहगार कौन', 'प्रतिकार', 'साथी' और 'महानता' जैसी फिल्मों में भी दिखे। वहीं रीना रॉय ने 1972 में 15 साल की उम्र में फिल्म 'जरूरत' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह 70 और 80 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड हीरोइनों में शुमार रहीं।

तलाक के बाद रीना ने किया था कमबैक

रीना रॉय ने पति से तलाक और इंडिया वापसी के बाद 1993 में 'आदमी खिलौना है' से कमबैक किया था। फिर कुछ और फिल्मों में काम किया और 2000 में 'रिफ्यूजी' करने के बाद ब्रेक ले लिया। लेकिन अब रीना रॉय एक बार फिर एक्टिंग में वापस आना चाहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.