Select Date:

'मोजतबा IRGC की कठपुतली, चेहरा नहीं दिखा सकता', नए सुप्रीम लीडर पर भड़के नेतन्याहू, कहा- ईरान-हिजबुल्ला को कुचल रहे

Updated on 13-03-2026 01:03 PM
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला सार्वजनिक बयान जारी करने के कुछ घंटों बाद आई है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान का नया सुप्रीम लीडर अपना चेहरा भी नहीं दिखा सकता है। मोजतबा खामेनेई को इसी रविवार को ईरान ने नया सुप्रीम लीडर चुना है, लेकिन वह घोषणा के बाद से अब तक सामने नहीं आए हैं।

मोजतबा को बताया IRGC की कठपुतली

गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में नेतन्याहू ने कहा, 'हमने पिछले तानाशाह को मार गिराया है और नया तानाशाह मोजतबा, जो IRGC की कठपुतली है, सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा नहीं दिखा सकता।' ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद नेतन्याहू की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान उन्होंने कहा, हम ईरान और हिजबुल्लाह को कुचल रहे हैं। हम रिवोल्यूशनरी गार्ड्स, उनके ठिकानों, जमीनी ताकत और उनकी चौकियों पर चोटकर रहे हैं। अभी तो और भी बहुत कुछ होना बाकी है।

मोजतबा खामेनेई कहां हैं?

गुरुवार को ही ईरान की सरकारी मीडिया ने मोजतबा खामेनेई का सुप्रीम लीडर घोषित किए जाने के बाद पहला सार्वजनिक संदेश जारी किया, लेकिन वह वीडियो में दिखाई नहीं दिए और न ही उन्होंने कोई ऑडियो बयान जारी किया। पिछले कई दिनों से ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में मोजतबा घायल हो गए हैं।

नए सुप्रीम लीडर पर हमला करेगा इजरायल?

नेतन्याहू ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या मोजतबा खामेनेई पर इजरायल की हमला करने की कोई योजना है, लेकिन उन्होंने कहा, मैं इस आतंकवादी शासन के किसी भी नेता के लिए जीवन बीमा पॉलिसी जारी नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको इस बात की सटीक जानकारी नहीं देने वाला हूं कि हम क्या योजना बना रहे हैं और हम क्या करने वाले हैं।'

नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ लगभग दो सप्ताह के हमलों के बाद ईरान पहले जैसा नहीं रहा है। साथ ही यह भी जोड़ा कि इजरायल इस काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इजरायल के हमलों में ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं।

लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी

नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष में लेबनान में जमीनी कार्रवाई का संकेत दिया। उन्होंने लेबनान सरकार को चेतावनी दी कि अगर हिजबुल्लाह को निरस्त्र करने का वादा पूरा नहीं करती है तो इजरायल के पास 'अपने तरीके से करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।' नेतन्याहू ने कहा, 'चाहे जमीन पर हो या किसी अन्य तरीके से, मैं यहां विस्तार से नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं आपसे वादा कर सकता हूं कि हम हिजबुल्लाह को इसकी बहुत भारी कीमत चुकाने पर मजबूर करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.