18 दिन में पैसा डबल... 7 रुपये से कम कीमत के इस पेनी स्टॉक ने दिया धांसू रिटर्न, आज भी लगा अपर सर्किट
Updated on
28-03-2025 01:40 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुछ शेयरों के रिटर्न में कमी नहीं आई है। कई पेनी स्टॉक निवेशकों को धड़ाधड़ रिटर्न दे रहे हैं। इन्हीं में एक शेयर ऐसा है जिसने मात्र 18 दिन में पैसा डबल यानी दोगुना कर दिया है। इस पेनी स्टॉक की कीमत 7 रुपये से भी कम है। इसमें आज यानी शुक्रवार को भी अपर सर्किट लगा। इस शेयर का नाम कोवेंस सॉफ्टसोल लिमिटेड (Covance Softsol Ltd) है।
इस पेनी स्टॉक में पिछले कई दिनों से लगातार 2 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है। शुक्रवार को भी इसमें सुबह-सुबह ही 2 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इसके साथ ही इस शेयर की कीमत 6.67 रुपये पहुंच गई है। इस कीमत के साथ यह शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
एक महीने में छप्परफाड़ रिटर्न
एक शेयर ने एक महीने में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक महीने में इसका रिटर्न 150 फीसदी से ज्यादा रहा है। एक महीने पहले इसकी कीमत 2.48 रुपये थी। अब 6.67 रुपये है। ऐसे में इसका एक महीने का रिटर्न करीब 169 फीसदी रहा है।
अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उन एक लाख रुपये की वैल्यू 2.69 लाख रुपये होती। यानी 18 दिन में डबल और एक महीने में एक लाख पर 1.69 लाख रुपये का फायदा। दोगुने से भी कहीं ज्यादा
लिस्टिंग के बाद से बंपर फायदा
इस कंपनी के शेयर पिछले महीने फरवरी को लिस्ट हुए थे। 24 फरवरी को यह शेयर 2.16 रुपये पर बंद हुआ था। ऐसे में 24 फरवरी से लेकर अब तक यह शेयर निवेशकों को करीब 209 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इसने एक महीने से कुछ ज्यादा समय में ही एक लाख रुपये को 3 लाख रुपये से ज्यादा में बदल दिया है।
क्या है कंपनी का काम?
यह कंपनी साल 2023 में बनी थी। यह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित सर्विस मुहैया कराती है। इस सर्विस में डेटा ट्रांसफॉर्मेशन, क्लाउड सुविधा, डेटा एनालिटिक्स आदि शामिल हैं। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस तेलंगाना में है। कंपनी के क्लाइंट में आर्सेलर मित्तल, अमेरिका का डिफेंस डिपार्टमेंट, एचबीओ आदि हैं। बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक इस कंपनी का मार्केट कैप 9.85 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…