Select Date:

20 दिन में पैसा डबल, दो दिन में 20% रिटर्न...बजट में एक घोषणा से इस शेयर को लग गए पंख

Updated on 24-07-2024 05:08 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मता सीतारमण कल यानी मंगलवार को जब बजट पेश कर रही थीं तो शेयट मार्केट गिर रहा था। बजट पेश करने के बाद शेयर मार्केट में करीब 1000 अंकों की गिरावट आ गई थी। इसी दौरान IEC एजुकेशन लिमिटेड कंपनी का शेयर करीब 10 फीसदी का उछाल मार चुका था। यह उछाल वित्त की उस घोषणा से आई जिसमें उन्होंने हायर एजुकेशन के लिए घरेलू संस्थानों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को 10 लाख रुपये तक का लोन देने का बात कही थी। दरअसल, IEC कंपनी भी एजुकेशन से जुड़ी है। आज भी इस कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला। ऐसे में इस कंपनी में मात्र दो दिन में ही 20 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। यह पेनी स्टॉक है जिसकी कीमत 4 रुपये से भी कम है।
एक महीना भी नहीं लगा पैसा दोगुना करने में
इस कंपनी के शेयर ने मात्र 20 दिन में ही निवेशकों की रकम दोगुनी से ज्यादा कर दी है। वहीं अगर पिछले 5 दिनों की बात करें तो इसने 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 4 जुलाई को इस कंपनी का शेयर 1.77 रुपये पर था। आज यानी बुधवार को यह 3.87 रुपये पर रहा। ऐसे में इसने मात्र 20 दिनों में ही करीब 118 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 20 दिन पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो यह रकम बढ़कर 2.18 लाख रुपये हो चुकी होती। ऐसे में आपको 1.18 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.