एक महीने में 2 गुना, 6 महीने में 3 गुना कर दिया पैसा... 3 रुपये के इस पेनी स्टॉक ने मचाया तूफान
Updated on
26-09-2024 11:43 AM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट इस समय अपने सबसे ऊंचे शिखर पर है। इसमें कई शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। इनमें काफी शेयर ऐसे हैं जिन्होंने बेदह कम समय में निवेश को दोगुना या तीन गुना कर दिया है। काफी शेयर अभी भी धूम मचा रहे हैं। इन्हीं में कुछ पेनी स्टॉक भी निवेशकों को भरपूर फायदा पहुंचा रहे हैं। ये ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिनकी कीमत 5 रुपये से भी कम हैं। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक निवेशकों को लगातार मुनाफा दे रहा है। इस स्टॉक ने भी बेहद कम समय में निवेश को कई गुना कर दिया है।
हम जिस पेनी स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम ARC Finance Ltd है। इस शेयर की कीमत अभी 3.06 रुपये है। इस शेयर में पिछले कई दिनों में लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है। आज यानी गुरुवार को भी इसमें 4.79 फीसदी की तेजी आई। यह तेजी शुरुआती दो घंटे में ही आ गई। इस छुटकू शेयर ने निवेशकों पर पैसों की बारिश कर दी है।
एक महीने में 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
इस शेयर ने एक महीने में ही निवेशकों की रकम को दोगुना से ज्यादा कर दिया है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 122 फीसदी रहा। एक महीने पहले इस शेयर की कीमत 1.38 रुपये थी। अगर आपने एक महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम आज 2.22 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी एक महीने में ही आपको एक लाख के निवेश पर 1.22 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
6 महीने में तीन गुने से ज्यादा कर दिया पैसा
6 महीने में इस शेयर ने निवेश को तीन गुने से ज्यादा कर दिया है। यानी इसने 250 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसके शेयर की कीमत मात्र 87 पैसे थी। इन 6 महीनों में इसने करीब 252 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी ने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम आज 3.52 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी निवेशक को 2.52 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
कितना है ऑल टाइम हाई?
इस समय यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई पर है। इसका ऑल टाइम हाई करीब 6 रुपये था। यह ऑल टाइम हाई फरवरी 2022 में पहुंचा था। इसके बाद इसकी कीमत में गिरावट आई। हालांकि पिछले महीने की शुरुआत से इसमें फिर से तेजी आ रही है जो अभी तक जारी है।
क्या करती है कंपनी?
यह कंपनी नॉन-बैंकिग फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़ी है। यह लोन, इन्वेस्टमेंट, ट्रेडिंग आदि सुविधाएं मुहैया कराती है। कंपनी का मार्केट कैप 154.51 करोड़ रुपये है। कंपनी का मार्च 2024 में खत्म तिमाही में रेवेन्यू 7.82 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 7 करोड़ रुपये था। वहीं दिसंबर 23 में यह रेवेन्यू मात्र 55 लाख रुपये और कंपनी को 9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…