पैसा छापने वाला शेयर! एक साल में दे दिया 500% से ज्यादा रिटर्न, कीमत 11 रुपये से कम
Updated on
20-10-2024 12:35 PM
नई दिल्ली: छोटा पैकेट, बड़ा धमाल। यह लाइन हमें कई जगह सुनने को मिल जाती है। लेकिन एक शेयर पर यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों को बेहद कम समय में मालामाल कर दिया है। 11 रुपये से कम कीमत के इस शेयर ने निवेशकों को एक साल 500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। यानी इसने 5 गुना से ज्यादा फायदा दिया है।
इस शेयर का नाम एलसीसी इन्फोटेक लिमिटेड (LCC Infotech Ltd) है। अभी इसकी कीमत 10.97 रुपये है। इसने निवेशकों को एक साल में करीब 565 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में भी इसका रिटर्न 477 फीसदी रहा है। शुक्रवार को इसमें 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा था। पिछले कई दिनों से इसमें अपर सर्किट देखा जा रहा है।
तीन महीने में दोगुना रिटर्न
इस शेयर ने तीन महीने में निवेश को दोगुना कर दिया है। ठीक तीन महीने पहले जुलाई में इसके शेयर की कीमत 5.25 रुपये थी। अभी 10.97 रुपये है। ऐसे में इसने इन तीन महीनों में ही 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया है। अगर आपने तीन महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो इनकी वैल्यू दो लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होती।
6 महीने में जबर्दस्त फायदा
इस शेयर ने निवेशकों 6 महीने में जबर्दस्त फायदा पहुंचाया है। अप्रैल में इसे शेयर की कीमत 1.90 रुपये थी। ऐसे में इसने इन 6 महीने में 477 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आपको 4.77 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
एक लाख के बना दिए 6.65 लाख रुपये
एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एक साल में यह रिटर्न 500 फीसदी से ज्यादा रहा है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत मात्र 1.65 रुपये थी। इस शेयर ने एक साल में करीब 565 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो इसकी वैल्यू 6.65 लाख रुपये होती। यानी आपको 5.65 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
क्या करती है कंपनी?
यह कंपनी एजुकेशन से जुड़ी है। इसकी स्थापना साल 1985 में हुई थी। यह स्किल से जुड़े कई तरह के कोर्स कराती है। इनमें सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और एडवांस डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। कंपनी कारोबार से जुड़े भी कई कोर्स कराती है। इसके 100 से ज्यादा कोर्स हैं। सारे कोर्स ऑनलाइन हैं। कंपनी का मार्केट कैप 117.63 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…