Select Date:

अंबानी पर पैसों की बारिश! कितनी पहुंच गई रिलायंस के चेयरमैन की नेटवर्थ

Updated on 29-04-2025 01:43 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़े दिनों बाद काफी तेजी रही। बीएसई पर कंपनी का शेयर 5.27% तेजी के साथ बंद हुआ। इसे तेजी से कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी काफी तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 5.20 अरब डॉलर यानी करीब ₹4,42,82,83,60,000 की तेजी के साथ 99.2 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 8.58 अरब डॉलर की तेजी आई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 16वें नंबर पर हैं।
अमेरिका के एलन मस्क 335 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 66.5 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 97.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ($209 अरब) दूसरे, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग ($195 अरब) तीसरे, जाने माने निवेशक वॉरेन बफे ($166 अरब) चौथे और लैरी एलिसन ($164 अरब) पांचवें नंबर पर हैं। इसके बाद बिल गेट्स ($162 अरब), फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ($158 अरब, लैरी पेज ($146 अरब), सर्गेई ब्रिन ($137 अरब) और स्टीव बालमर ($137 अरब) का नंबर है। बफे ने इस साल सबसे ज्यादा 24.1 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अडानी का हाल

देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 77.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 1.48 अरब डॉलर की तेजी आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.22 अरब डॉलर की गिरावट आई है। एशियाई अरबपतियों की लिस्ट में अंबानी पहले और अडानी दूसरे नंबर पर हैं। दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से नौ अमेरिका के हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.