विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीम पर होगी पैसों की बरसात, मिलेगी PSL चैंपियन से दोगुनी राशि!
Updated on
26-03-2023 08:03 PM
मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL) का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाएगा। 4 मार्च को शुरू हुए टूर्नामेंट के इस पहले सीजन में दिल्ली टेबल में टॉप पर थी। 5 टीमों की इस लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर रही मुंबई और तीसरे नंबर की यूपी वॉरियर्स के बीच एलिमिनेटर खेला गया था। उसमें मुंबई को 72 रनों से बड़ी जीत मिली थी।
10 करोड़ है प्राइज मनी
विमेंस प्रीमियर लीग की प्राइस मनी 10 करोड़ रुपये है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी दिल्ली और मुंबई में जो भी टीम खिताब जीतती है, उसे 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। आईपीएल के पहले सीजन में विजेता राजस्थान रॉयल्स को 4.8 करोड़ रुपये ही मिले थे। वहीं उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्स को एक करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे।
पीएसएल चैंपियन से ज्यादा पैसे
पिछले हफ्ते पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल का फाइनल मुकाबला खेला गया था। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स ने इसे अपने नाम किया था। टीम को प्राइस मनी के रूप में सिर्फ 3.4 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं फाइनल में हारने वाली मुल्तान सुल्तांस को 1.37 करोड़ रुपये से ही संतोष करना पड़ा था। यानी प्राइज मनी के मामले में विमेंस प्रीमियर लीग ने पाकिस्तान सुपर लीग को पछाड़ दिया है।
ग्रुप राउंड में थे बराबर पॉइंट्स
ग्रुप राउंड के मुकाबले के बाद दिल्ली कैटिपल्स और मुंबई इंडियंस के 12-12 पॉइंट्स थे। दोनों को 6-6 मुकाबलों में जीत मिली थी। आपस में हुए दो मुकाबलों में दोनों ने 1-1 जीते। इसी वजह से फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…